{"_id":"038c7eaa9f9bdab8c4fe65ac8472da81","slug":"amar-ujala-and-from-the-five-day-solitaire-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अमर उजाला’ एवं सॉलिटेयर वैली की ओर से पांच दिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अमर उजाला’ एवं सॉलिटेयर वैली की ओर से पांच दिनी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। दीपपर्व से चंद रोज पहले ही ‘अमर उजाला’ दीपपर्व की खुशियों की सौगात लेकर आया। पूरा सिविल लाइंस बिजली की आकर्षक रोशनी से सजा। शॉपिंग सहित तरह-तरह के मनोरंजन, मस्ती, धमाल के मौकों केसाथ पांच दिनी ‘अमर उजाला दिवाली शॉपिंग कार्निवाल’ बुधवार से शुरू हुआ। बतौर मुख्य अतिथि डीएम संजय कुमार ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया।
दीपपर्व से पहले शहरियों को खुशियों का मौका देने के लिए पैलेस सिनेमा के करीब बने कार्निवाल मंच से ‘अमर उजाला’ की पहल का स्वागत करते हुए उन्होंने शहरवासियों को दीपपर्व की अनेक शुभकामनाएं दीं। साथ ही दीपपर्व पर मिट्टी के दीये जलाने, रोशनी वाली ही आतिशबाजी करने और शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की। ‘अमर उजाला’ के संपादक डॉ.सचिन शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें कार्निवाल के बारे में जानकारी दी। ‘अमर उजाला’ के जीएम राहुल कांकरिया और जीएम (मार्केटिंग) सुप्रियोदास गुप्ता ने भी बुके देकर उनका स्वागत किया। संचालन आरजे सुनील शुक्ल ने किया।
इसी क्रम में डीएम ने फ्लैग दिखाकर कार्निवाल परेड की शुरुआत की जिसके बाद रंगबिरंगे परिधान में क्लाउन, सजे हुए हाथी, ऊंट, घोड़े, डिजाइनर एवं डेकोरेटेड रिक्शा और बग्घी की शानदार शाही सवारी निकली जिसका बच्चों ही नहीं बड़ों ने भी सिविल लाइंस की सड़कों पर लुत्फ लिया। शानदार शापिंग संग अनलिमिटेड मस्ती, धमाल का सिलसिला आठ नवंबर तक जारी रहेगा। आयोजन को इंद्रधनुषी बनाने के लिए पटाखा के थोक कारोबारी कादिर भाई की ओर से शानदार आतिशबाजी की गई। समापन भी शानदार आतिशबाजी से होगा। कार्निवाल के बहाने दीपपर्व की खुशियां सहेजने वाले शहरियों ने कहा, थैंक्स, अमर उजाला!
विज्ञापन
कार्निवाल के तहत सरप्राइज गिफ्ट के साथ सौगात समेटने की होड़ भी मची। कार्निवाल के सहयोगी प्रतिष्ठानों पर मनपसंद शापिंग के साथ ‘डेली लकी ड्रा’ के तहत आप इनाम भी जीत सकते हैं। सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के करीब एलईडी डिस्प्ले पर सभी प्रमुख प्रायोजकों, सहप्रायोजकों की विशेषताओं की जानकारी ऑडियो, वीडियो के माध्यम से दी गई। सिविल लाइंस को बिजली की रंगीन आकर्षक रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया।
कार्निवाल मंच पर जस्ट डांस ग्रुप और प्रार्थना शंकर की ओर से शानदार डांस प्रस्तुत किया गया। मैक्स ऐंड ग्रुप ने भी ग्रुप डांस करके तालियां बटोरीं। नन्हीं वेदांती मदान का एकल नृत्य भी सराहा गया। प्रस्तुतियों के बाद इन सभी को सिटी स्टाइल की ओर से आकर्षक उपहार दिए गए।
कार्निवाल मंच पर दर्शकों के लिए तरह-तरह के आकर्षक इनाम की व्यवस्था है। अपनी हाजिरजवाबी से आप भी आकर्षक इनाम जीत सकेंगे। तरह-तरह के स्टेज शो में ग्रुप डांस, रॉक बैंड शो, म्युजिकल नाइट, फैशन शो, मिमिक्री सहित अन्य कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। दिवाली शॉपिंग कार्निवाल में किसी भी तरह की भागीदारी सहित कार्निवाल मंच पर रॉक बैंड या किसी अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभाशाली और सुपरिचित कलाकार 8006036779 या 9795939900 पर संपर्क कर सकते हैं।
शॉपिंग कार्निवाल के साथ पूरे परिवार की मौज का भी पूरा इंतजाम है। मनोरंजन की सूची को और खास बनाते हुए हाथी, घोड़े, ऊंट के अतिरिक्त बग्घी की शाही सवारी का नि:शुल्क लुत्फ लिया जा सकता है। कार्निवाल में पहुंचने वाले बच्चों के बीच फ्री गुब्बारे और टाफियां भी बांटी जाएंगी। सिविल लाइंस में मैक्स शोरूम के सामने बच्चों के लिए तरह-तरह के झूलों, बाउंसी, ट्वाय ट्रेन के साथ ‘किड्स जोन’ बना है। बस इसके लिए आपको ‘अमर उजाला’ या ‘कॉम्पैक्ट’ में प्रकाशित कूपन काटकर साथ लाना होगा।
मैजिक ब्रिक्स, टीवीएस जुपिटर-ग्रीनलैंड मोटर्स, ड्रीम एडवांटेज, सिटिजन हाउसिंग
टून्ज, रूपलक्ष्मी किड्स वियर, काशी आर्नामेंट-सिविल लाइंस, युनाइटेड बजाज, मोतीलाल फर्नीचर, मारुति सुजुकी नेक्सा, मेट्रो इन्फ्रा ग्रुप, फायर ऐंड नाइट, यामहा-उत्तम मोटर्स, मारुति सुजुकी-ग्रीनलैंड मोटर्स, सनशाइन, नारायण ग्रुप, शक्ति कोचिंग, लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल, वर्धमान कॉलोनाइजर्स, हंस वाहिनी पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, ज्वैलर्स भगत
0 बैंकिंग पार्टनर/इलाहाबाद बैंक
0 गिफ्ट पार्टनर/तनिष्क/सिटी स्टाइल
0 आउटडोर पार्टनर/साकेट आउटडोर
0 एफएम पार्टनर/92.7 बिग एफएम
0 किड्स जोन पार्टनर/लिलीपुट
0 आतिशबाजी पार्टनर/कादिर भाई