फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Ujala abhiyan Lead CM Yogi, Cultural Message By Human Chain Kumbh ke gaan, Athithi ke maan

अमर उजाला ने विशाल मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'कुंभ के गान, अतिथि के मान' का संदेश’, सीएम ने की सराहना

Thu, 10 Jan 2019 12:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala abhiyan Lead CM Yogi, Cultural Message By Human Chain Kumbh ke gaan, Athithi ke maan
Human chain

अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहे आस्था के पर्व कुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल की। अमर उजाला के तत्वावधान में ‘अपराजिता’ अभियान के तहत ‘करें कुंभ का गान, रखें अतिथि का मान’ सूत्रवाक्य के साथ चंद्रशेखर आजाद पार्क में आज सुबह मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों स्कूली बच्चे भाग लेकर शहरवासियों को श्रद्धालुओं का अतिथि की तरह सत्कार करने का संदेश दिया। 

विज्ञापन



सीएम ने कहा, प्रयागराज की धरती से स्वच्छता और अतिथि देवो भव का संदेश जाना चाहिए। कुंभ में 152 देशों का प्रतिनिधि शामिल होने वाला है। उन्होंने वहां मौजूद बच्चों से कहा कि, मुख्य स्नान को छोड़कर अन्य किसी भी दिन अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन के लिए जरूर जाएं। भारद्वाज आश्रम जरूर जाएं। उन्होंने बच्चों को मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए बधाई दी।

विज्ञापन

 

सीएम ने कहा कि, प्रयागराज के साथ कई उपलब्धियां जुड़ने जा रही है। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन को बधाई और साधुवाद दिया। वहां मौजूद सभी मीडिया कर्मियों से कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के सामने भव्य कुंभ, दिव्य कुंभ की छवि पेश करने की अपील की और लोगों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवारको सुबह करीब 9.30 बजे प्रयागराज पहुंचे। सीएम बमरौली एयरपोर्ट से खुसरो बाग के लिए रवाना हुए। यहां उन्होंने पुनरोद्धार कार्यों का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री करीब सवा दस बजे चंद्रशेखर आजाद पार्क में अमर उजाला के कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम खुसरो बाग में पुनरोद्धार कार्यों का उद्घाटन कर वहां से कंपनी बाग स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे। यहां अमर उजाला के कार्यक्रम ‘करें कुंभ का गान, रखें अतिथि का मान’ के संदेश देने के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला में शामिल हुए। यहां मानव श्रृंखला में हजारों स्कूली बच्चे अपने शिक्षकों के साथ कतारबद्ध होकर शहरवासियों को श्रद्धालुओं का अतिथि की तरह सत्कार करने का संदेश दिया।

चंद्रशेखर आजाद पार्क में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता भी मौजूद थीं।

चंद्रशेखर आजाद पार्क में मंच से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्कूली बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए अमर उजाला परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में मां सरस्वती की विशेष कृपा है। मैं मां सरस्वती से विनती करता हूं की यहां जो बच्चे शामिल हो रहे हैं वह जिस क्षेत्र में भी आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें मां सरस्वती अपना आशीर्वाद दें।

सीएम योगी ने सबसे पहले बच्चों को शपथ दिलाई। इसके बाद वहां मौजूद अतिथियों का अभिवादन किया और अमर उजाला फाउंडेशन परिवार को कार्यक्रम के लिए बधाई दी। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रयागराज आने वाल श्रद्धलुओं की इच्छा रहती थी कि, पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाएंगे और अक्षयवट का दर्शन करेंगे, लेकिन आजतक ये संभव नहीं हो पाया था। पीएम मोदी ने अक्षयवट जनता के लिए खोलने का निर्देश देकर ये संभव किया है। 

अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहे आस्था के पर्व कुंभ में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए अमर उजाला ने अनूठी पहल की। अमर उजाला के तत्वावधान में ‘अपराजिता’ अभियान के तहत ‘करें कुंभ का गान, रखें अतिथि का मान’ सूत्रवाक्य के साथ चंद्रशेखर आजाद पार्क में आज सुबह मानव श्रृंखला बनाई गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों स्कूली बच्चे भाग लेकर शहरवासियों को श्रद्धालुओं का अतिथि की तरह सत्कार करने का संदेश दिया। 

धर्म और संस्कृति के महापर्व पर मानव शृंखला बनाने का उद्देश्य अमर उजाला द्वारा शुरू किए गए 'अपराजिता-100 मिलियन स्माइल' अभियान के तहत भारतीय संस्कृति में नारी गरिमा की अवधारणा को एक बार पुन: रेखांकित करना भी है।

अमर उजाला द्वारा बनाई जा रही मानव शृंखला में शामिल होने के लिए 50 से अधिक स्कूल आगे आए। इस मानव श्रृंखला में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक व प्रधानाचार्य भी जुड़े। मानव श्रृंखला का उद्देश्य श्रद्धालुओं का अतिथियों की तरह स्वागत करने का संदेश घर-घर पहुंचाना है। ताकि जब श्रद्धालु यहां से लौटें तो पुण्य के साथ-साथ उनके पास यहां के अलौकिक और अविस्मरणीय अनुभव भी हों। 

कार्यक्रम में ये हुए शामिल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
डिप्टी सीएम केशव मौर्य
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी
उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी
महापौर अभिलाषा गुप्ता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed