फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Amar Singh, SP, BJP, who specializes in the art of making friends, paid tribute to BJP leaders

मित्र बनाने की कला में माहिर थे अमर सिंह, सपा, भाजपा के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 01 Aug 2020 08:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Aug 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Amar Singh, SP, BJP, who specializes in the art of making friends, paid tribute to BJP leaders
अमर सिंह - फोटो : social media
कभी भारतीय राजनीति का चाणक्य कहे जाने वाले राज्य सभा सदस्य अमर सिंह के निधन पर पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद केसरी देवी पटेल आदि ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ ने कहा कि अमर सिंह में मित्र बनाने की अच्छी क्षमता थी। वह व्यक्तिगत रूप से रिश्ते निभाना जानते थे। राजनीति की भी उन्हें अच्छी पकड़ थी। उनके निधन की खबर सुनने के बाद काफी दुख हुआ।
विज्ञापन


प्रयागराज की सांसद रीता जोशी ने कहा कि अमर सिंह के निधन पर दुख हुआ। एक लंबे समय तक उन्होंने भारतीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई थी। ईश्वर उनके परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति दे। इसी क्रम में सांसद केसरी देवी पटेल ने कहा कि सांसद अमर सिंह शायराना अंदाज में अभिव्यक्ति को व्यक्त करने के प्रज्ञ, गंभीर चिंतक एवं विशाल हद्रय के धनी थे।
विज्ञापन


साथ ही साथ वह राष्ट्र प्रेमी भी रहे। अपनी वाकपटुता की वजह से वह एक अलग पहचान रखते थे। वह कुशल राजनेता के साथ अभिनेता भी रहे। भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने भी अमर सिंह को राजनीतिक स्तंभ बताते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवती समेत सपा नेताओं ने जताया अमर सिंह के निधन पर शोक

समाजवादी पार्टी की ओर से भी अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। पार्टी नेता दान बहादुर सिंह ने बताया कि अमर सिंह का इलाज सिंगापुर के एक अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। मीडिया प्रभारी दान बहादुर के अनुसार राज्य सभा सदस्य कुंवर रेवती रमण सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, सैय्यद इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी बासुदेव यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, कमल सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, पंधारी यादव, श्याम लाल पाल, राजेंद्र सिंह पटेल,  संत लाल वर्मा आदि ने भी अमर सिंह के निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed