{"_id":"61cdfd98bcb77750a47d8f3e","slug":"ama-doctors-jumped-in-support-of-junior-resident-allahabad-news-ald32387137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर रेजिडेंट के समर्थन में कूदे एएमए के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर रेजिडेंट के समर्थन में कूदे एएमए के डॉक्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर रेजिडेंट के समर्थन में कूदे एएमए के चिकित्सक
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट और नीट पीजी में शामिल अभ्यर्थी बृहस्पतिवार को भी हड़ताल पर रहे। जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में धरना दिया। इस दिन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर आंदोलनरत जूनियर डॉक्टरों का मनोबल बढ़ाया।
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने धरनास्थल पर हुई सभा में कहा कि नीट पीजी की अविलंब काउंसलिंग शुरू कराई जानी चाहिए। इसके लिए जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जायज है। एएमए अध्यक्ष ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाली महिला चिकित्सकों के साथ पुलिस के दुर्व्यवहार की आलोचना की। उन्होंने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
एएमए के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि इस लड़ाई में एसोसिएशन उनके साथ हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार है। इस मौके पर डॉ. अशोक अग्रवाल, डॉ. युगांतर पांडेय, डॉ. नागेश्वर मिश्रा, डॉ. सीएस गुप्ता, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. उत्सव सिंह, डॉ. पूजा सिंह समेत कई चिकित्सक उपस्थित थे। इस दौरान धरनारत जूनियर डॉक्टरों का कहना था कि यह हड़ताल सरकार को जगाने के लिए की गई है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तबतक आंदोलन जारी रहेगा।