फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Alum , lime will remove arsenic from water fluoride

फिटकरी, चूने से दूर होगा पानी से आर्सेनिक-फ्लोराइड

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Alum , lime will remove arsenic from water fluoride
पानी - फोटो : getty
पानी में आर्सेनिक, फ्लोराइड तथा अन्य भारी तत्वों की अधिक मात्रा से परेशान क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बात है। जल निगम में अधीक्षण अभियंता रहे तथा वर्तमान में युनाइटेड कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च में विजिटिंग फैकेल्टी एलपी सिन्हा के दावे सच हैं तो उनका शोध ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उनकी ओर से इजात तकनीकी के अंतर्गत मात्र तीन बाल्टी, चूना और फिटकरी की मदद से इन खतरनाक तत्वों को पानी से बाहर किया जा सकता है। खास यह कि जल शोधन यंत्र को घर में ही बनाया जा सकता है और पानी शोधन की प्रकिया पर खर्च भी बहुत कम आएगा। केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने इनके शोध का विवरण मांगा है, जिसे डॉ.माशेलकर की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय तकनीकी समिति में विचार के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


एलपी मिश्रा ने बताया कि जल शोधक यंत्र को बनाने में तीन बाल्टियों की जरूरत होगी। इनमें एक बाल्टी 25 लीटर तथा दो अन्य 22-22 लीटर की हों। इन बाल्टियों में टोटी भी लगी हो। 25 लीटर वाली बाल्टी में थोड़ा सा पानी लें। फिर उसमें एक चौथाई चम्मच फिटकरी और पांच चम्मच चूने का गाढ़ा घोल डालें। इसके बाद बाल्टी भर दें। इस दौरान आर्सेनिक, फ्लाराइड आदि सभी तत्व नीचे बैठ जाएंगे। तकरीबन दो घंटे बाद टोटी के माध्यम से पानी को 22 लीटर की बाल्टी में भर लें। इस पानी में भी भारी तत्वों के कुछ अंश घुले हो सकते हैं।
विज्ञापन


इसलिए कुछ देर बाद इसे दूसरी 22 लीटर की बाल्टी में भर लें। एलपी मिश्रा का दावा है कि अब पानी पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार पीने योग्य होगा। उनका दावा है कि  फिटकरी और चूना पानी में घुले भारी तत्वों से क्रिया कर लेते हैं। इसलिए शुद्धता और बढ़ जाती है। उन्हाेंने दो साल पहले प्रधानमंत्री तथा अन्य संबंधित विभागों को इस शोध की बाबत रिपोर्ट भेजी थी, जिसे अब संज्ञान में लिया गया है। उनसे पूरी रिपोर्ट एक बार फिर मांगी गई है। समिति तकनीकी और पानी शोधन में होने वाले खर्च का अध्ययन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed