{"_id":"07afd11b367a3310500b1fcdfcf8210b","slug":"allhabad-news-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेशधर के खिलाफ विजलेंस जांच से हाईकोर्ट असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेशधर के खिलाफ विजलेंस जांच से हाईकोर्ट असंतुष्ट
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति रखने की जांच को लेकर हाईकोर्ट ने असंतोष जाहिर किया है। जांच में की जा रही हीलाहवाली और एक जांच लंबित रहने के बावजूद शासन से पुन: अनुमति मांगने पर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। पूछा है कि जब जांच चल रही है तो फिर किस प्रावधान के तहत दोबारा अनुमति मांगी जा रही है।
अजय कुमार पांडेय की याचिका पर न्यायमूर्ति एपी साही और न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। उल्लेखनीय है कि अजय कुमार पांडेय ने मुट्ठीगंज थाने में राकेशधर त्रिपाठी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी जांच विजलेंस की वाराणसी शाखा द्वारा की जा रही है। कोर्ट के आदेश पर दो सीलबंद लिफाफों में प्रगति रिपोर्ट दाखिल की गई। बताया कि जांच पूरी हो चुकी है आगे की जांच के लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। कोर्ट ने 13 मई को अग्रिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।