फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allhabad news

शिक्षकों का प्रमोशन नहीं, शिक्षामित्रों का समायोजन फंसा

Tue, 28 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 28 Apr 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के रूप में समायोजित करने के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के अधिकांश जिलों में प्राथमिक विद्यालयों में काम कर रहे सहायक अध्यापकों को प्रमोशन नहीं मिला है। ऐसे में शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक के रूप में समायोजन फंस गया है। ये स्थिति तब है जब बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक शिक्षकों के प्रमोशन के नियमों में ढील दी जा चुकी है, फिर भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन



पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के साथ लखनऊ, सीतापुर में भी सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती की उम्मीद लगाए शिक्षामित्रों को निराशा हो सकती है। इलाहाबाद में भी सोमवार को शिक्षामित्रों के 1823 पदों के सापेक्ष 696 सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती के लिए काउंसलिंग शुरू हुई। जिले में 696 शिक्षामित्रों को ही सहायक अध्यापक के पद तैनाती मिल सकेगी। शिक्षामित्रों की तैनाती जन्मतिथि के आधार पर की जाएगी। पहले जन्मतिथि वाले शिक्षामित्रों को जल्द तैनाती मिलेगी। इसके बाद सहायक अध्यापकों के प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शेष शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ल ने प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की प्रमोशन प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है, जिससे शिक्षामित्रों के समायोजन की राह आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed