फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegation of rape of B.Ed student turned out to be false, final report

प्रयागराज : बीएड छात्रा से दुष्कर्म का आरोप झूठा निकला, अंतिम रिपोर्ट

Sat, 21 Oct 2023 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Oct 2023 04:03 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा ने यूट्यूबर समेत कुल पांच पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से एक पर दुष्कर्म व अन्य पर जबरन वाराणसी ले जाने, मारपीट, धमकाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Allegation of rape of B.Ed student turned out to be false, final report
girl crime, rape demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अल्लापुर में बीएड की छात्रा को वाराणसी ले जाने व दुष्कर्म का मामला झूठा निकला। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर जार्जटाउन पुलिस ने मामले में अंतिम रिपोर्ट लगा दी है। महज 16 दिनों में पुलिस की ओर से विवेचना पूरी कर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा ने यूट्यूबर समेत कुल पांच पर मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से एक पर दुष्कर्म व अन्य पर जबरन वाराणसी ले जाने, मारपीट, धमकाने का आरोप लगाया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि 164 के बयान में पीड़िता आरोपों से मुकर गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों से भी पूछताछ की। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मुकदमे में अंतिम रिपोर्ट लगा दी गई। 23 सितंबर को यह मुकदमा जार्जटाउन थाने में दर्ज किया गया था। जार्जटाउन पुलिस ने सक्रियता दिखाई और 16 दिन के भीतर विवेचना पूरी कर अंतिम रिपोर्ट लगा दी।

विज्ञापन

यह था मामला

अल्लापुर में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा के साथ सरायअकिल कौशाम्बी की 21 वर्षीय युवती भी रहती है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि यूट्यूबर सुमित, प्रियांशु, नितिश, सम्राट व निक्की 18 सितंबर को एसयूवी से उसे व उसकी रूम पार्टनर को संगम और फिर वाराणसी ले गए। रास्ते में अश्लील हरकत की। विरोध पर उसे पीटा। पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद वाराणसी के एक होटल में ले जाकर एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed