फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabadi modalities achieved before 'gain'

‘हासिल’ से पहले हासिल किए इलाहाबादी तौर-तरीके

Sat, 05 Aug 2017 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
Allahabadi modalities achieved before 'gain'
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सिनेमा इंडस्ट्री और फैशन का बहुत गहरा रिश्ता है। यह सही है कि सिनेमा डायरेक्टर मीडियम है लेकिन एक कलाकार को अपने लुक पर ध्यान देते समय कपड़ों पर भी गौर करना चाहिए। यह मानना है फिल्म अभिनेत्री ऋषिता भट्ट का, जो शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंट टेक्नोलॉजी की छात्राओं के बीच थीं। इस दौरान उन्होंने फैशन की दुनिया से जुड़े कई अनुभव छात्राओं से साझा किए।
विज्ञापन


अशोका, हासिल, शोरगुल, शागिर्द, दिल विल प्यार व्यार सहित ढेर सारी फिल्मों की अभिनेत्री ऋषिता भट्ट का कहना है कि किसी भी किरदार का मनोविज्ञान समझे बिना उसे निभाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपनी फिल्म ‘हासिल’ का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म में किरदार ‘निहारिका’ की भूमिका निभाने से पहले उन्होंने इलाहाबाद की लड़कियों के पहनावे और रहन-सहन को बखूबी समझा, तभी इस किरदार को निभाने में सफल हो पाईं। उन्होंने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमारा समय लड़कियों को अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने की संभावनाओं वाला समय है, इसके लिए मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की पहल करनी होगी। छात्राओं से कहा कि एक बात हमेशा याद रखें, ‘क्रिएट योर स्टाइल एंड लव योर वर्क’।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने ऋषिता भट्ट से उनकी फिल्मों, उनकी लाइफ स्टाइल और फैशन से जुड़े कई सवाल पूछे।

ऋषिता ने छात्राओं से कहा कि हमारे देश की संस्कृति एवं क्राफ्टमतैनशिप पूरी दुनिया के लिए कौतूहल का विषय है। यही वजह है कि हमारी क्रिएटिविटी हमेशा से लोगों और उनके जीवन को बेहतर बनाने का काम करती रही है। यही भाव लेकर प्रत्येक नई फैशन डिजाइनर को इंडस्ट्री में कदम रखना होता है। यह भी कहा कि हमें ग्लैमर और वास्तविक सुंदरता के सही मायने समझकर ही अपनी कृति तैयार करनी होती है। फैशन डिजाइनर के लिए यह भी महत्वपूर्ण है कि वह अपनी डिजाइन के माध्यम से लोगों को अधिक सुंदर और आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्तित्व वाला बना सके। कार्यक्रम की शुरुआत में इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेशक प्रो. नीलम यादव ने ऋषिता भट्ट का स्वागत किया। सेंटर ऑफ फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी की इंचार्ज मिताली ने सेंटर का परिचय प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed