{"_id":"61e675253b0046049c6be070","slug":"allahabad1642493221","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सीएचसी अधीक्षक को नशे में धुत बदमाशों ने पीटा, गाड़ी भी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सीएचसी अधीक्षक को नशे में धुत बदमाशों ने पीटा, गाड़ी भी तोड़ी
Tue, 18 Jan 2022 06:47 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 06:47 PM IST
सार
रोज की तरह रात 9:45 बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। तभी अपार्टमेंट के पास ही सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज के कालिंदीपुरम में सीएचसी अधीक्षक डॉ राम गोपाल वर्मा को नशे में धुत बदमाशों ने पीट दिया। टक्कर मारकर उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अब तक बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका है। डॉक्टर रामगोपाल मऊआइमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह मौजूदा समय में कालिंदीपुरम स्थित वसुधा विहार अपार्टमेंट में परिवार समेत रहते हैं।
विज्ञापन
रोज की तरह रात 9:45 बजे के करीब वह घर लौट रहे थे। तभी अपार्टमेंट के पास ही सफेद रंग की वैगनआर कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उन्होंने विरोध किया तो उसमें सवार चार युवक बाहर निकल आए जो नशे में धुत थे। नीचे उतरते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। डॉक्टर ने विरोध किया तो उन्हें पीटने लगे। जिसमें वह चोटिल भी हुए। शोरगुल मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भागने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट तोड़कर डिक्की में डाल ली। इसके बाद भुक्तभोगी डॉक्टर ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन