{"_id":"61e3ebf707e6cf1f4324a8f1","slug":"allahabad1642327030","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पौष पूर्णिमा पर 970 बसें चलाएगा रोडवेज, रामबाग से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पौष पूर्णिमा पर 970 बसें चलाएगा रोडवेज, रामबाग से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
Sun, 16 Jan 2022 06:37 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:37 PM IST
सार
यूपी रोडवेज द्वारा मकर संक्रांति वाली ही व्यवस्था पौष पूर्णिमा पर लागू करने की तैयारी की गई है। पौष पूर्णिमा पर 970 बसें प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि 970 बसों में 560 बसें रूटीन की हैं।
विज्ञापन
रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ मेले के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के मौके पर यूपी रोडवेज केप्रयागराज रीजन ने इस बार विशेष तैयारी की है। पौष पूर्णिमा से शुरू हो रहे कल्पवास और तमाम शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रोडवेज द्वारा सोमवार 17 जनवरी को 970 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। इस बीच रेलवे द्वारा प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन से बनारस के लिए दो मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज द्वारा मकर संक्रांति वाली ही व्यवस्था पौष पूर्णिमा पर लागू करने की तैयारी की गई है। पौष पूर्णिमा पर 970 बसें प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि 970 बसों में 560 बसें रूटीन की हैं। इसके अलावा अन्य बसें दूसरे जोन की यहां मंगवाई गई हैं। वहीं रेलवे की ओर से दो स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज रामबाग से चलाई जाएंगी। पहली ट्रेन सुबह सात बजे तो दूसरी 11 बजे बनारस के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज संगम से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन संचालन के लिए रैक रिजर्व रहेंगे। इनका संचालन भीड़ देखकर ही रेलवे द्वारा किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश रोक दिया गया। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस साइड से जंक्शन पर प्रवेश 18 जनवरी तक बंद रहेगा। इस दौरान सिटी साइड से ही यात्री प्रयागराज जंक्शन में प्रवेश कर सकेंगे, जबकि निकासी सिविल लाइंस साइड से हो सकती है।
विज्ञापन