फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad West and Phulpur reach the finals due to their excellent performance.

Prayagraj News: इलाहाबाद पश्चिम व फूलपुर शानदार प्रदर्शन के बदौलत फाइनल में

Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Allahabad West and Phulpur reach the finals due to their excellent performance.
नीलम करवरिया कप में शॉट लगाता बल्लेबाज
नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण के सेमीफाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले गए। इन मुकाबलों में प्रयागराज पश्चिम और फूलपुर विधानसभा ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। प्रयागराज पश्चिम ने फाफामऊ विधानसभा को 80 रन से हराया, जबकि फूलपुर ने मेजा विधानसभा को 44 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में प्रयागराज पश्चिम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 148 रन बनाए। आदित्य राज तिवारी ने 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन का योगदान दिया। आतिफ साजिद ने 23 और कृष्णा साहू ने 17 रन बनाए।
विज्ञापन

फाफामऊ की ओर से दिव्य प्रकाश, प्रियांशु और गौरव पाठक ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में फाफामऊ विधानसभा की टीम 12.2 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। प्रयागराज पश्चिम के गेंदबाज मोहम्मद तैमूर ने 3.2 ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
फूलपुर की जीत के नायक
दूसरे सेमीफाइनल में फूलपुर विधानसभा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 135 रन बनाए। नितिन यादव ने नाबाद 35 रन बनाए, जबकि यादवेन्द्र सिंह यादव ने 29 और अथर्व प्रजापति ने 25 रन का योगदान दिया। मेजा विधानसभा की टीम 17.2 ओवर में 91 रन पर ऑल आउट हो गई। मेजा की ओर से अर्जुन दुबे ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। नितिन यादव को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

पुरस्कार वितरण और फाइनल
प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल के अवसर पर खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के सदस्य मो. जाहिद अली ने पुरस्कार प्रदान किए। पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष विंस्टन जैदी ने भी पुरस्कार दिए। नीलम करवरिया कप की चयन समिति के सदस्य प्रदीप सिंह, सुशील ओझा और राकेश मिश्र भी उपस्थित रहे। नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को प्रयागराज पश्चिम और फूलपुर विधानसभा के बीच दोपहर 12:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed