{"_id":"65e4d62337d60992070b3947","slug":"allahabad-university-will-prepare-academic-bank-of-credit-for-students-allahabad-news-c-3-1-ald1020-330846-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इविवि तैयार करेगा छात्रों का एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इविवि तैयार करेगा छात्रों का एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) सभी छात्र-छात्राओं का एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट तैयार करने जा रहा है। इसके लिए इविवि के परीक्षा विभाग ने सभी संघटक महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं का एकेडमिक बैंक क्रेडिट आईडेंटिटी (एबीसीआई) डाटा मांगा है। जिन विद्यार्थियों का डाटा नहीं मिलेगा, उनका परीक्षाफल रोक दिया जाएगा।
एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट नई शिक्षा नीति के तहत तैयार किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा है। हर साल परीक्षा उत्तीर्ण करने पर छात्रों को क्रेडिट मिलेंगे। अगर कोई छात्र किसी पाठ्यक्रम को बीच में छोड़कर दूसरे संस्थान में प्रवेश लेता है तो पूर्व की परीक्षाओं में प्राप्त क्रेडिट छात्र के खाते में जुड़ जाएंगे और पाठ्यक्रम पूरा होने पर कुल क्रेडिट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
इविवि के परीक्षा विभाग ने सभी संघटक महाविद्यालयों को छात्र-छात्राओं का एबीसीआई डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्नातक एवं परास्नातक छात्र-छात्राओं को एबीसीआईडी डिजिलॉकर पर जाकर डाटा भरने की प्रक्रिया को पूर्ण करना है। इसके बाद महाविद्यालय के प्रवेश पोर्टल पर जाकर प्रोफाइल सेक्शन में एबीसीआईडी को अपडेट करना है ताकि डाटा विश्वविद्यालय को भेजा जा सके।
विज्ञापन
डाटा उपलब्ध न कराने पर छात्र-छात्राओं की आगामी परीक्षाओं का परीक्षाफल रोक लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी करने पर विद्यार्थियों को बैंक एकाउंट की तरह एबीसीआई डाटा नंबर मिल जाएगा, जिसकी मदद से वे जब चाहें यह जान सकेंगे कि उनके खाते में कितना क्रेडिट है। दूसरे संस्थान में प्रवेश लेने पर क्रेडिट नए संस्थान को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।