फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Vice-Chancellor Prof. Sangita Srivastava's tenure extended by five years; order issued.

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ा, आदेश जारी

Wed, 23 Sep 2026 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 01:55 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति पद को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। राष्ट्रपति ने कुलाधिपति के रूप में प्रो. संगीता श्रीवास्तव को दूसरे कार्यकाल के लिए कुलपति नियुक्त किया है। उनका नया कार्यकाल 16 सितंबर 2026 से प्रभावी माना जाएगा और यह पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक रहेगा।

विज्ञापन
Allahabad University Vice-Chancellor Prof. Sangita Srivastava's tenure extended by five years; order issued.
प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव, कुलपति इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव का कार्यकाल पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पुनर्नियुक्ति का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि उनका दूसरा कार्यकाल 16 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा। यह कार्यकाल पांच वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। शिक्षा मंत्रालय के अवर सचिव राजेश कुमार की ओर से 22 सितंबर 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति के रूप में प्रो. संगीता श्रीवास्तव की सेवा की शर्तें इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अधिनियम, परिनियम और अध्यादेश आदि में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed