फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: University will open from tomorrow, there will be long queue for admission

इलाहाबाद विवि : कल से खुलेगा विश्वविद्यालय, प्रवेश के लिए लगेगी लंबी कतार

Sun, 09 Jul 2023 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jul 2023 03:49 PM IST
सार

इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2022 और परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। विवि खुलने के बाद 11 जुलाई से सभी विभागों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Allahabad University: University will open from tomorrow, there will be long queue for admission
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और इसके संघटक महाविद्यालय 10 जुलाई से खुलने जा रहे हैं। इसी के साथ प्रवेश के लिए कतार भी लगने जा रही है। अगले हफ्ते पीएचडी और परास्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिले शुरू हो जाएंगे, वहीं स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट)-2022 और परास्नातक प्रवेश परीक्षा-2023 का परिणाम जारी किया जा चुका है। विवि खुलने के बाद 11 जुलाई से सभी विभागों को प्रवेश परीक्षा के परिणाम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि विभाग पीजी में प्रवेश के लिए कटऑफ जारी कर काउंसलिंग की प्रक्रिया और पीएचडी में प्रवेश के लिए लेवल-2 यानी इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू कर सके।
विज्ञापन


क्रेट-2022 के तहत इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में 43 विषयों के लिए पीएचडी की 734 सीटों पर दाखिले होने हैं। इनमें 316 सीटें इविवि और 418 सीटें संघटक महाविद्यालयों में हैं। वहीं, पीजीएटी-2023 के तहत परास्नातक की 9467 सीटों पर प्रवेश होने हैं, जिनमें 4203 सीटें इविवि परिसर में हैं और 5264 सीटें संघटक महाविद्यालयों में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीएटी-1 के तहत एलएलबी, एमकॉम एवं एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमों, पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत एमसीए, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमवोक, मीडिया स्टडीज एवं पीजीडीसीए में दाखिले होने हैं।

इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) में शामिल अभ्यर्थियों के लिए 11 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू होने जा रही है। इस प्रक्रिया में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने एनटीए की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में इविवि का विकल्प भरा था।

सीयूईटी का परिणाम घोषित होने के बाद इविवि की ओर से स्नातक प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए जाएंगे और इसी आधार पर काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग की प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति का कहना है कि 10 जुलाई को विश्वविद्यालय खुलने के बाद 11 जुलाई से विभागों को क्रेट एवं पीजी प्रवेश परीक्षा के परिणाम भेजे जाएंगे। 11 जुलाई से ही यूजी प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कराने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed