{"_id":"6555fd7b58ac6fe0130a975f","slug":"allahabad-university-till-24th-can-apply-for-crate-till-now-7498-students-have-registered-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : क्रेट के लिए 24 तक कर सकेंगे आवेदन, अब तक 7498 विद्यार्थियों ने कराया है पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : क्रेट के लिए 24 तक कर सकेंगे आवेदन, अब तक 7498 विद्यार्थियों ने कराया है पंजीकरण
Thu, 16 Nov 2023 05:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:01 PM IST
सार
क्रेट के लिए 15 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख थी। विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले यानी, मंगलवार तक करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3800 ने फीस भी जमा कर दी थी।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) 2023 के लिए आवेदन की तारीख 24 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। अभ्यर्थी 24 नवंबर तक पंजीकरण कराने के साथ फीस जमा कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया काफी धीमी रही। इसके अलावा फीस जमा करने में भी परेशानी होने की शिकायत थी। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन
क्रेट के लिए 15 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख थी। विश्वविद्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले यानी, मंगलवार तक करीब छह हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 3800 ने फीस भी जमा कर दी थी। आखिरी दिन बुधवार को पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों की संख्या 7498 हो गई। वहीं फीस जमा करने वालों की संख्या 5450 पहुंच गई।
विज्ञापन
इस तरह से आखिरी दिन करीब डेढ़ हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण तथा 1650 ने फीस जमा की। इस तरह से 2048 छात्र-छात्राएं अब भी हैं जिन्होंने पंजीकरण तो कराया है लेकिन फीस जमा नहीं की। शिकायत तथा पंजीकरण कराने के बावजूद फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों की इस संख्या को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने आखिरी तारीख 24 नवंबर कर दी है।
विज्ञापन