{"_id":"639a29264c9e6f0d3661e657","slug":"allahabad-university-threat-to-the-superintendent-of-muslim-hostel-allahabad-news-ald3482822135","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विवि : मुस्लिम हॉस्टल के अधीक्षक को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विवि : मुस्लिम हॉस्टल के अधीक्षक को धमकी
विज्ञापन
मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के अधीक्षक को धमकी
अवैध रूप से रहने वाले छात्र पर केस दर्ज
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. इरफान अहमद खान को धमकाने का मामला सामने आया है। उन्होंने हॉस्टल में अवैध रूप से रहने वाले छात्र मो. अशरफ खान पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि अशरफ खान पुत्र इसराइल खान ईश्वरशरण डिग्री कॉलेज में एमए अर्थशास्त्र का छात्र है। आरोप है कि वह पिछले साल से अवैध रूप से मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में रह रहा है। पुलिस रेड की कार्रवाई के दौरान कुल सात कमरे सील हुए थे जिनमें कमरा नंबर 65 भी था। 13 दिसंबर को उसने इस कमरे का ताला तोड़ दिया। आरोप है कि अशरफ अपने दोस्तों संग उसे डराता-धमकाता रहता है। एक बार उसने खुदकुशी की भी कोशिश की थी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।