फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Thousands of forms submitted for online examinations

इलाहाबाद विवि : ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए जमा हुए हजारों फॉर्म

Fri, 04 Mar 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 09:46 PM IST
सार

रजिस्ट्रार की ओर से बृहस्पतिवार को सूचना जारी की गई थी कि इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के जो छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं, वे अपना आवेदन 10 मार्च तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Thousands of forms submitted for online examinations
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑऩलाइन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में फॉर्म जमा करने के लिए शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने अपने आवेदन जमा किए। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है और इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन




रजिस्ट्रार की ओर से बृहस्पतिवार को सूचना जारी की गई थी कि इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों के जो छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में हैं, वे अपना आवेदन 10 मार्च तक जमा कर सकते हैं। इविवि के विद्यार्थियों को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को अपने महाविद्यालयों में फॉर्म जमा करने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन




शुक्रवार सुबह से ही विश्वविद्यालय और कॉलेजों में फॉर्म जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी पड़ी। चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में कई कांउटर खोलने पड़े, इसके बावजूद दोपहर तक लंबी लाइन लगी हुई थी। कोई विद्यार्थी डीएसडब्ल्यू कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर तो कोई अपने विभाग में बैठकर आवेदन लिख रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Allahabad University: Thousands of forms submitted for online examinations
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में ऑऩलाइन परीक्षा के लिए आवेदन जमा करते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

ज्यादातर छात्र ऑनलाइन परीक्षा के पक्ष में

ज्यादातर विद्यार्थियों के हाथ में आवेदन नजर आए। छात्र-छात्राओं ने अपने आवेदन में यह भी स्पष्ट किया कि वे ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में क्यों हैं। उन्होंने आवेदन में यही लिखा था कि जब पूरे साल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की गईं तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन होनी चाहिए।




कई छात्रों ने अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों का उदाहरण दिया, जहां ऑनलाइन परीक्षाएं कराई गईं। छात्र नेता अजय यादव सम्राट का दावा है कि अकेले विश्वविद्यालय में ही ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में पांच हजार से अधिक आवेदन आए हैं।



सीएमपी के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार के अनुसार कॉलेज में तीन हजार से अधिक आवेदन आए हैं। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में 2016 आवेदन आए, जबकि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में 500 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए। श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आवेदन किए।

आंदोलन की जगह आवेदन करने में व्यस्त रहे विद्यार्थी
ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हुए बवाल के बाद शुक्रवार को परिसर में धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ। हालांकि ज्यादात छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए आंदोलन की जगह आवेदन लिखने और  उसे जमा करने में व्यस्त रहे। पूरा दिन फॉर्म जमा करने के लिए लाइन में इंतजार करते बीत गया।



पुराछात्रों की मांग, वापस हो कार्रवाई
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली के तहत पुराछात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को पत्र लिखकर मांग की है कि छात्रों पर दर्ज मुकदमे और उनके खिलाफ हुई निलंबन एवं निष्कासन की कार्रवाई वापस ली जाए। पुराछात्र एवं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी फैमिली के संस्थापक अंकित द्विवेदी ने चीफ प्रॉक्टर को लिखे पत्र में कहा है कि इविवि के पुराछात्र यहां पढ़ने वाले छात्रों के सीनियर एवं अभिभावक भी हैं।



अपने अनुजों को हम संवाद के माध्यम से समझाने का प्रयास करें। इसमें मुकदमे का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। छात्र-छात्राओं की मांगों को लंबित रखना भी शोभा नहीं देता। छात्रों के खिलफ कार्रवाई की करने की जगह पहले उनके अभिभावकों से बात करनी चाहिए। छात्रों का भविष्य बर्बाद न हो, इसलिए उन पर दर्ज मुकदमे और निलंबन एवं निष्कासन की कार्रवाई वापस होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed