फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Teacher recruitment interview started, protest started

इविवि : शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू शुरू, हुआ विरोध

Fri, 04 Mar 2022 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Teacher recruitment interview started, protest started
इविवि में शिक्षक भर्ती का इंटरव्यू शुरू, हुआ विरोध
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती के लिए इंटरव्यू बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। हालांकि इस दौरान छात्रों एवं कुछ अतिथि प्रवक्ताओं ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि इंटरव्यू में मानकों की अनदेखी करते हुए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसकी वजह से कई योग्य अभ्यर्थी इंटरव्यू से पहले ही छंटकर बाहर हो गए।
बृहस्पतिवार को सांख्यिकी विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इंटरव्यू इविवि के गेस्ट हाउस में सुबह नौ बजे से शुरू हुआ और थोड़ी ही देर बाद गेस्ट हाउस के बाहर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए। छात्रों के साथ कुछ अतिथि प्रवक्ता भी वहां मौजूद थे। उन्होंने गेस्ट हाउस का घेराव करते हुए आरोप लगाए कि इसमें दो स्तरीय आरक्षण लागू किया गया है।
विज्ञापन

एक ही फॉर्म संख्या पर दो कैटेगरी में अभ्यर्थियों को बुलाया गया और पहले दिन ऐसे तीन अभ्यथी इंटरव्यू में शामिल हुए। छात्रों ने यह आरोप भी लगाया कि एक सीट पर केवल आठ अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 50 प्रतिशत से अधिक संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने जो 2018 में आवेदन किए थे। 2018 में एक पद पर 15 लोगों को बुलाया गया था। यह भी मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर 70 प्लस एपीआई वाले अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में मौका दिया जाए और में पढ़ा रहे अतिथि प्रवक्ताओं के साथ नेट अभ्यर्थियों को भी इंटरव्यू में बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed