फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Teacher and staff recruitment will be finalized today

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : शिक्षक एवं कर्मचारी भर्ती पर आज लगेगी अंतिम मुहर

Mon, 16 Aug 2021 08:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Aug 2021 08:40 PM IST
सार

  • इविवि की कार्य परिषद की बैठक में लिए जाएंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
  • इस बार सभी विभागों के टॉपर्स को स्वर्ण देने पर भी लगेगी अंतिम मुहर

विज्ञापन
Allahabad University: Teacher and staff recruitment will be finalized today
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक और कर्मचारी भर्ती पर मंगलवार को अंतिम मुहर लग जाएगी। 17 अगस्त को विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की बैठक होने जा रही है, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। अंतिम मुहर लगने के बाद शिक्षक एवं कर्मचारी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


इविवि में शिक्षकों के कुल 595 पद खाली हैं। इनमें सर्वाधिक 357 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं। वहीं, 168 पद एसोसिएट प्रोफेसर और 70 पद प्रोफेसर के हैं। इविवि की चार अगस्त को हुई एकेडमिक कौंसिल की बैठक में तय हुआ था कि यूजीसी रेगुलेशन 2018 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पहली बार लिखित परीक्षा भी आयोजित की जाएगी, जो क्वालीफाइंग होगी। शिक्षक भर्ती के लिए रोस्टर और स्क्रीनिंग क्राइटेरिया पर भी एकेडमिक कौंसिल ने मुहर लगाई थी। अब मंगलवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होने वाली कार्य परिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके साथ ही इविवि के दीक्षांत समारोह पर भी अंतिम मुहर लगेगी। इविवि में अब तक केवल दानदाता स्वर्ण पदक ही दिए जाते थे, लेकिन इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी विभागों के टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। कार्य परिषद की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद दीक्षांत समारोह की तैयारियों में भी तेजी आएगी। इसके अलावा नान टीचिंग के 1389 पदों के सापेक्ष रिक्त पड़े 620 पदों पर भी भर्ती शुरू करने का निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही हिंदी टाइपिस्ट और हिंदी अनुवादक एवं हिंदी अधिकारी के पद पर नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जाना। इविवि प्रशासन ने पूर्व में निर्णय लिया था कि गृह विज्ञान विभाग का नाम बदलकर फैमिली एंड कम्युनिकेशन विभाग कर दिया जाए। कार्य परिषद की बैठक में इस पर भी अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed