फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Students got their heads shaved against the fine

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : जुर्माने के खिलाफ के छात्रों ने मुंडवाया सिर

Mon, 29 Nov 2021 08:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Nov 2021 08:36 PM IST
सार

छात्रों का कहना है कि कोविड काल में जब छात्र तब अपने घरों में रह रहे थे, तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल के छात्रों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया और जुर्माना न देने पर उनकी डिग्री एवं मार्कशीट रोक दी है।

विज्ञापन
Allahabad University: Students got their heads shaved against the fine
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में जुर्माने के खिलाफ सिर मुंड़वाकर विरोध जताते छात्र। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों पर लगाए गए जुर्माने के खिलाफ छात्रों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय का घेराव किया और वहां मुंडन कराकर पूरे परिसर में विरोध मार्च निकाला। छात्र मांग कर रहे हैं कि छात्रों पर लगाया गया 15 हजार रुपये का जुर्माना वापस लिया जाए।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि कोविड काल में जब छात्र तब अपने घरों में रह रहे थे, तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने हॉस्टल के छात्रों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया और जुर्माना न देने पर उनकी डिग्री एवं मार्कशीट रोक दी है। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि कोविड के दौरान हॉस्टल बंद थे, लेकिन कई कमरों के ताले तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया गया। ऐसे में छात्रों पर जुर्माना लगाया गया है। कुछ दिनों पहले इस मसले पर छात्रों और कुलपति के बीच वार्ता भी हुई थी। कुलपति ने जुर्माना वापस लेने से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


इसी मसले पर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और विरोध स्वरूप अपना सिर मुंडवा दिया। छात्रों ने कहा कि अगर जुर्माने का नोटिस वापस नहीं लिया गया और छात्रों की मार्कशीट एवं डिग्री जारी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार होगा। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, चित्रांश सहाय, संजीत कुमार, प्रदीप पाल, आर्या वर्मा, शैलेश मौर्या, सत्यम कुशवाहा, अमर सिंह, हरिओम यादव, संदीप गुप्ता, प्रयास मिश्र, विजय सेन, राहुल, अभिषेक सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed