फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allahabad Violence : छात्रों की पिटाई के बाद विवि में बवाल, तोड़फोड़ व आगजनी, छात्रनेता समेत छह घायल

Mon, 19 Dec 2022 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 10:21 PM IST
सार

छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Allahabad University Violence: Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विवि में बवाल। - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों की पिटाई के बाद सोमवार को जमकर बवाल हुआ। उग्र भीड़ ने पथराव, तोड़फोड़ के साथ आगजनी की। कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियों के साथ ही दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। दो बाइकें व जनरेटर फूंकने के साथ कैंटीन को भी आग के हवाले कर दिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने छात्रों की पिटाई के साथ ही फायरिंग की। इसमें छात्रनेता व विवि के पांच छात्र जख्मी हुए हैं।




बवाल पूर्व छात्रनेता व कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक से अभद्रता से शुरू हुआ। वह यूनियन हॉल के पास स्थित एसबीआई शाखा में जा रहे थे। आरोप है कि सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भीतर जाने से रोक दिया। इसे लेकर नोकझोंक हुई तो एक असिस्टेंट प्रोफेसर के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया और विवेकानंद भीतर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद बड़ी संख्या में गार्ड डंडे व लोहे की रॉड व असलहों से लैस होकर आए और छात्रों को पीटना शुरू कर दिया। 


तीन नामजद समेत 43 गार्डों पर रिपोर्ट दर्ज, हत्या के  
विवि बवाल मामले में सोमवार रात छात्रेनता विवेकानंद पाठक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। इसमें तीन नामजद समेत कुल 43 गार्डों को आरोपी बनाया गया है। नामजद आरोपियों में प्रभाकर सिंह, एमके पांडेय व ताराचंद शामिल हैं। जबकि अन्य आरोपी अज्ञात हैं। मामले में हत्या के प्रयास समेत बलवा, गालीगलौज, धमकी व अन्य धाराएं लगाई गई हैं। उधर पुलिस देर रात तक विवि प्रशासन की ओर से तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही। 


Allahabad University Violence: Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विवि में बवाल। - फोटो : अमर उजाला

निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
निहत्थे छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि विरोध पर फायरिंग भी की गई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और उन्होंने पथराव करते हुए गार्डों को खदेड़ लिया। इसके बाद बवाल शुरू हो गया। पथराव करते हुए आगे बढ़े छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार समेत कई कार्यालयों के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दिए।  पुलिस के खदेड़ने पर केंद्रीय पुस्तकालय की तरफ स्टैंड में खड़े शिक्षकों-कर्मचारियों के आठ वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।


इसके साथ ही परिसर में खड़ी तीन और यूनियन भवन रोड व बैंक रोड पर एक-एक कारों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक व रजिस्ट्रार कार्यालय के पास खड़ी दो बाइकें फूंक दी। प्रॉक्टर कार्यालय के पास स्थित कैंटीन व जनरेटर में भी आग लगा दी। सूचना पर कमिश्नर रमित शर्मा, एडिशनल कमिश्नर आकाश कुलहरि, डीएम संजय खत्री डेढ़ दर्जन थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति नियंत्रित की। 



Allahabad University Violence: Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विवि में बवाल। - फोटो : अमर उजाला

यह हुए जख्मी
उधर सुरक्षा गार्डों की पिटाई में छात्रनेता विवेकानंद पाठक का सिर फूट गया। इसके अलावा एमए के छात्र अभिषेक यादव का आरोप है कि वह फायरिंग में छर्रे लगने से घायल हुआ है। इसके अलावा छात्र हरेंद्र यादव, मंजीत पटेल, मुबस्सिर हारून, मसूद अंसारी भी जख्मी हुए हैं। इन सभी का मेडिकल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Allahabad University Violence: Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विवि में बवाल। - फोटो : अमर उजाला

स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। छात्रों को समझा दिया गया है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि निष्पक्ष कार्रवाई होगी। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। - रमित शर्मा, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
Allahabad University Violence: Dispute With Security Guards, Firing in Prayagraj University News in Hindi
इलाहाबाद विवि में बवाल। - फोटो : अमर उजाला

विवि एक दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद
उधर बवाल के चलते इविवि प्रशासन ने 20 दिसंबर को विवि पूरी तरह से बंद रखने का निर्णय लिया है। बता दें कि 17 दिसंबर से ही विवि में शीतकालीन अवकाश के चलते शिक्षण कार्य स्थगित है। लेकिन विभागीय कार्य संपादित किए जा रहे थे। हालांकि स्थिति को देखते हुए एक दिन के लिए विवि पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed