फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Result of PG admission will come by the end of the month, admission will be done on 9467

इलाहाबाद विवि : माह के अंत तक आएगा पीजी प्रवेश का परिणाम, 9467 सीटों पर होंगे प्रवेश

Fri, 23 Jun 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 23 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

पिछले सत्र की तरह इस बार भी स्नातक से पहले पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पिछले साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम काफी देर से जारी किया गया था।

विज्ञापन
Allahabad University: Result of PG admission will come by the end of the month, admission will be done on 9467
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के तहत परास्नातक (पीजी) में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम इस माह के अंत में जारी किए जाने की तैयारी है। जुलाई में विश्वविद्यालय एवं कॉलेज खुलते ही कटऑफ जारी किए जाएंगे और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


पिछले सत्र की तरह इस बार भी स्नातक से पहले पीजी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से पिछले साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन टेस्ट (सीयूईटी) का परिणाम काफी देर से जारी किया गया था, जिसकी वजह से स्नातक का सत्र पिछड़ गया था, जबकि इविवि ने पीजी की प्रवेश परीक्षा अपने स्तर से आयोजित की थी और पीजी की प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी कर ली थी।

विज्ञापन

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी की कुल 9467 सीटों पर प्रवेश होने हैं। इनमें 4203 सीटें विश्वविद्यालय परिसर और 5264 सीटें संघटक कॉलेजों में हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं दो से पांच जून तक आयोजित की गईं थीं। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने वाला है और इस माह के अंत में प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किए जाने की तैयारी है।

विश्वविद्यालय में गर्मी की छुट्टियां चल रहीं हैं। जुलाई में विश्वविद्यालय खुलने पर दूसरे सप्ताह से प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है, ताकि जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके और अगस्त से पीजी के नए सत्र की शुरुआत की जा सके। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि इस माह के अंत तक पीजी प्रवेश का परिणाम जारी किए जाने का प्रयास है और जुलाई के अंत तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन

क्रेट में सफल अभ्यर्थी 10 के बाद विभाग में करें संपर्क

इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी की 734 सीटों पर दाखिले के लिए 15 जून को संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा-2022 का परिणाम जारी किया जा चुका है। इनमें 316 सीटों इविवि एवं 418 सीटों संघटक महाविद्यालयों में हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार क्रेट-2022 के सफल अभ्यर्थियों को रिजल्ट शीट के माध्यम से अवगत करा दिया गया है कि वे 10 जुलाई के बाद संबंधित विभागों में संपर्क करें। 10 जुलाई से पहले सभी विभागों को लिखित परीक्षा का परिणाम उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद विभाग अपने स्तर से इंटरव्यू कराके दाखिले की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed