{"_id":"5ee3b8438ebc3e42db6afc32","slug":"allahabad-university-responsible-for-msc-biology-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में इविवि को प्रवेश का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में इविवि को प्रवेश का जिम्मा
Sat, 13 Jun 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इविवि को पहली बार एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इसके लिए जेएनयू, नई दिल्ली की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती थी, लेकिन अब प्रवेश परीक्षा इविवि कराएगा और वही सीधे प्रवेश भी लेगा।
विज्ञापन
इविवि में एमएससी बोयोटेक्नोलॉजी की 16 सीटें हैं। इविवि में इन दिनों प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इविवि प्रशासन ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की 16 सीटों पर भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांग लिए हैं। साथ ही इससे संबंधित जानकारी इविवि की वेबसाइट पर ब्रोशर के रूप में अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
इविवि ने सभी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित कर रखी है। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया को बीच में शामिल किया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए एक माह से कम वक्त मिलेगा और अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम में आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
परास्नातक के लिए अब तक सीटों से कम आवेदन
इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए अब तक सीटों से कम आवेदन आए हैं। परास्नातक की कुल 9447 सीटें हैं। परास्नातक में प्रवेश के लिए शुक्रवार शाम तक 25788 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया और इनमें से 7935 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।
हालांकि, आवेदन की तिथि 30 जून निर्धारित है। ऐसे में आवेदनों की संख्या अभी बढ़ेगी। कुल 121910 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और 55607 अभ्यर्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी की है। आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 13869 एवं 857, बीएएलएलबी के लिए 6703 एवं 3858, एलएलबी के लिए 10675 एवं 6101, स्नातक के लिए 58147 एवं 32495, बीएड के लिए 2984 एवं 1834, एमएड के लिए 688 एवं 418, एमबीए/एमबीएआरडी के लिए 981 एवं 568 और एलएलएम के लिए 2075 एवं 1541 क्रमश: रजिस्ट्रेशन एवं आवेदन हुए हैं।