फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: PGAT-1 admit cards including LLB, LLM, MCom released, examinations to be held from July

Allahabad University :  एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम सहित पीजीएटी-1 के प्रवेश पत्र जारी, एक जुलाई से होंगी परीक्षाएं

Mon, 24 Jun 2024 11:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Jun 2024 11:39 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी की तकरीबन 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 35673 आवेदन आए हैं, जो एक इविवि एवं संघटक कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की 900 सीटों पर 11472 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।

विज्ञापन
Allahabad University: PGAT-1 admit cards including LLB, LLM, MCom released, examinations to be held from July
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम सहित पीजीएटी-1 के सभी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए एक एवं दो जुलाई को प्रस्तावित प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट https://aupravesh2024.cbtexam.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

एलएलबी और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा एक जुलाई को पहली शिफ्ट और एमकॉम की प्रवेश परीक्षा दूसरी शिफ्ट में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित की जाएगी। इसके अलावा पीजी के अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परास्नातक प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी)-1 का आयोजन दो जुलाई को पहली शिफ्ट में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के विभिन्न पाठ्यक्रमों और पीजीएटी-2 के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन जुलाई और पीजीएटी-2 के तहत अन्य पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा चार जुलाई को दोनों शिफ्ट में केवल ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. जेके पति ने बताया कि आईपीएस एवं पीजीएटी-2 के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में पीजी की तकरीबन 10 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 35673 आवेदन आए हैं, जो एक इविवि एवं संघटक कॉलेजों में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम की 900 सीटों पर 11472 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। वहीं, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 660 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सबसे अधिक आवेदन पीजीएटी-1 के तहत एमकाम, एलएलएम सहित 32 पाठ्यक्रमाें और पीजीएटी-2 के तहत बीएड, एमएड, एमबीएआरडी, एमबीए सहित 24 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हुए हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 23541 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

18 हजार से अधिक अभ्यर्थी ऑफलाइन देंगे परीक्षा
 

एलएलबी, एलएलएम, एमकॉम सहित पीजीएटी-1 के 32 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं होंगी। आवेदन करने वाले कुल 35673 अभ्यर्थियों में से 16712 अभ्यर्थी ऑनलाइन और 18961 अभ्यर्थी ऑफलाइन मोड में परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। नई दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली जिले में ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं होंगी। भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरूअनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed