फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Nitika in B.Ed, Ranveer tops M.Ed

इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीएड में नितिका, एमएड में रणवीर ने किया टॉप

Thu, 25 Nov 2021 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Nitika in B.Ed, Ranveer tops M.Ed
बीएड में नितिका, एमएड प्रवेश परीक्षा में रणवीर ने किया टॉप
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की बीएड प्रवेश परीक्षा में नितिका और एमएड प्रवेश रणवीर ने टॉप किया है। वहीं, एमएससी इन मैटेरियल साइंस की प्रवेश परीक्षा में स्वाति पांडेय और एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस में सुरभि वर्मा अव्वल रही। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को इन चारों पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए।
बीएड प्रवेश की टॉपर नितिका झलवा की रहने वाली हैं। उनके पिता संजय श्रीवास्तव हाईकोर्ट से रिटायर हो चुके हैं और मां रश्मि श्रीवास्तव गृहणी हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा में सुमित कुमार सिंह, आशुतोष कुमार, विवेक दुबे एवं अश्विनी कुमार संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। एमएड प्रवेश परीक्षा के टॉपर अमेठी के रणवीर सिंह के पिता योगेंद्र सिंह किसान और मां रेनू सिंह गृहणी है। एमएड प्रवेश परीक्षा में आकाश कुमार पाल एवं आकाश पांडेय को क्रमश: दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

वहीं, एमसी इन मैटेरियल साइंस की टॉपर स्वाति पांडेय के पिता शिवनाथ पांडेय सीओ जौनपुर और मां उषा पांडेय गृहणी हैं। स्वाति धूमनगंज में रहती हैं। इस पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा में अमित कुमार को दूसरा और पूनम रत्नाकर को तीसरा स्थान मिला है। एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस की प्रवेश परीक्षा में अव्वल रहीं सीतापुर की सुरभि वर्मा के पिता राम खेलावन वर्मा शिक्षक और मां महेश्वरी वर्मा गृहणी है। प्रवेश परीक्षा की मेरिट में आशीष मिश्र ने दूसरा और गौरव कुमार, नीरज कुमार एवं हिमांशु त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed