{"_id":"68aaec979f2a47305600d156","slug":"allahabad-university-new-graduation-session-will-start-from-september-admission-process-will-be-completed-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : सितंबर से शुरू होगा स्नातक का नया सत्र, इस माह तक पूरी हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : सितंबर से शुरू होगा स्नातक का नया सत्र, इस माह तक पूरी हो जाएगी नामांकन की प्रक्रिया
Sun, 24 Aug 2025 04:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 04:12 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीए व बीएससी में प्रवेश लेेने वाले छात्र-छात्राओं के भौतिक सत्यापन व नामांकन की प्रक्रिया भी इस माह के अंत में पूरी हो जाएगी। ऐसे में सितंबर से स्नातक का नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बीए व बीएससी में प्रवेश लेेने वाले छात्र-छात्राओं के भौतिक सत्यापन व नामांकन की प्रक्रिया भी इस माह के अंत में पूरी हो जाएगी। ऐसे में सितंबर से स्नातक का नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
इस बार स्नातक में चार वर्षीय ऑनर्स का पाठ्यक्रम शुरू किया गया है जिसमें सेमेस्टरवार पढ़ाई होगी। बीए व बीएसी में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को भौतिक सत्यापन व नामांकन की प्रक्रिया 25 से 29 अगस्त तक चलेगी। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं, इविवि में पीजी के कई विषयों के पहले सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
वहीं, इविवि के संघटक महाविद्यालयों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया अभी जारी है। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज ने 24 अगस्त को होने वाले स्नातक प्रवेश के लिए जो कटऑफ जारी किया है, उसके अनुसार बीए व बीएससी गणित में सभी श्रेणी के अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। बीकॉम प्रवेश के लिए ओबीसी का कटऑफ 98 अंक है जबकि एससी व एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में सीयूईटी के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं। गैर सीयूईटी अभ्यर्थियों को बीकॉम में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में 70 फीसदी से अधिक, बीएससी के लिए 60 फीसदी से अधिक और बीए में प्रवेश के लिए इंटरमीडिएट में 50 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
दूसरी ओर एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीकॉम, बीएससी बायो व बीएससी गणित में प्रवेश की प्रक्रिया अभी जारी है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो.लालिमा सिंह के अनुसार सीयूईटी व गैर सीयूईटी अभ्यर्थी प्रवेश के लिए सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक कॉलेज में संपर्क करें। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 25 अगस्त को बीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित का कटऑफ 165 निर्धारित किया गया है और उसी दिन एससी-एसटी जबकि 27 अगस्त को ओबीसी व ईडब्ल्यूएस श्रेणी की सभी छात्राएं प्रवेश ले सकती हैं।