फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: New cutoff released for admission in B.Sc.

इलाहाबाद विवि : बीएससी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी

Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: New cutoff released for admission in B.Sc.
बीएससी में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी
विज्ञापन

0 बीएएलएलबी में 74, एलएलबी में 67 दाखिले, एलएलएम में प्रवेश आज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स और बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी किया गया है। 19 दिसंबर को बीएससी बायो में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 159 या अंक, बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 155 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 128 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में 45 या अधिक अंक और बीएससी होमसाइंस में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस में 102 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 55 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
इसके अलावा 18 दिसंबर को एलएलएम में होने वाले प्रवेश के लिए अनारक्षित श्रेणी में 174 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 162 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 166 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 140.40 या अधिक अंक, एसटी वर्ग में 62.90 ा अधिक अंक और कर्मचारी/शिक्षक कोटा में 102.60 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को सुबह नौ से अपराह्न 12.30 बजे तक प्रवेश भवन में संपर्क करने को कहा गया है। वहीं, शुक्रवार को एलएलबी में 67 और बीएएलएलबी में 41 दाखिले हुए। एलएलबी में अनारक्षित श्रेणी के पांच, ओबीसी वर्ग के 15, एससी वर्ग के 15, ईडब्ल्यूएस के 15 और शिक्षक/कर्मचारी कोटा के 17 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए।
विज्ञापन

00
इविवि में पीजी प्रवेश
- ऐप्लाइड जियोलॉजी में पांच जनवरी को सुबह 11 बजे सभी अभ्यर्थी ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग
- मनोविज्ञान में चार जनवरी को सुबह 10 बजे 169 या अधिक अंक सामान्य वर्ग, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी
- प्राचीन इतिहास में चार जनवरी को सुबह 11 बजे 182 या अधिक अंक सभी वर्ग
- शिक्षाशास्त्र में पांच जनवरी को सुबह 10.30 बजे 144 या अधिक अंक अनारक्षित, 132 या अधिक अंक ओबीसी, 118 या अधिक अंक एसी, 142 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

- मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में चार जनवरी को सुबह 11 बजे 150 या अधिक अंक सभी वर्ग
- अर्थशास्त्र में चार जनवरी को सुबह 11.30 बजे 140 या अधिक अंक अनारक्षित, 122 या अधिक अंक ओबीसी, 94 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- अंग्रेजी में पांच जनवरी को सुबह 10 बजे नॉन सब्जेक्ट श्रेणी में प्रवेश के लिए फॉर्म भर चुके छात्र
00
महाविवद्यालयों में प्रवेश
--------------------
सीएमपी डिग्री कॉलेज- 18 दिसंबर को बीए में 174 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीसीए में 146 या अधिक अंक अनारक्षित श्रेणी, 131 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 130 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी, एसटी वर्ग
0
लाहाबाद डिग्री कॉलेज- कीडगंज परिसर में तीन जनवरी को बीकॉम (केवल छात्र) में 118 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 100 या अधिक अंक एससी, बीए (केवल छात्र) में 95 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित। जीरो रोड परिसर में तीन जनवरी को बीकॉम (केवल छात्राएं) में 130 या अधिक अंक ओबीसी, 80 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीए (केवल छात्राएं) में 80 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित।
0
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज- प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं स्नातक में प्रवेश के लिए आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ दिनांक 18 से 20 दिसंरब तक सुबह 11 से बजे से अपराह्न तीन बजे के मध्य सम्पर्क करें। इसके बाद सीटों की उपलब्धता के अनुसार तीन जनवरी से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। एमए हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, संगीत गायन, संस्कृत में सुबह 11 से अपराह्नन तीन बजे तक प्रवेश के लिए संपर्क करें।
0
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज- बीए में प्रवेश के लिए जिन छात्राओं ने तृतीय चरण में ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी काउंसलिंग 18 दिसंबर से होनी थी। महाविद्यालय में शीतावकाश होने के कारण अब उनकी काउंसलिंग चार जनवरी से शुरू होगी। काउंसलिंग की तिथि एवं मेरिट तीन जनवरी को वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
0
केपी ट्रेनिंग कॉलेज- बीएड सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आरक्षण के अनुसार सूची जारी कर दी गई है। यह सूची महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है। संबंधित अभ्यर्थी चार, पांच एवं छह जनवरी को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक प्रवेश के लिए उपस्थित हों।
0
ईश्वर शरण पीजी कॉलेज- बीएएलएलबी में 18 दिसंबर को सभी वर्ग में 170 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।

0
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय- तीन जनवरी को बीए में 99 या अधिक अंक ओबीसी, 95 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 80 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीएससी मैथ्स में 85 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीएससी बायो में 84 या अधिक ओबीसी, 90 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 55 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीकॉम में 115 या अधिक अंक ओबीसी, 70 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed