फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university

ऑनलाइन होंगे डाक्यूमेंट, फर्जी डिग्री पर लगेगी रोक

Sun, 01 Mar 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग के सभी डाक्यूमेंट ऑनलाइन करने तथा डिग्री और मार्कशीट के ऑनलाइन सत्यापन की कवायद एक बार फिर शुरू की गई है। यह सब फर्जी डिग्री और मार्कशीट की बढ़ती शिकायतों पर अंकुश लगाने के लिए किया जा रहा है। विवि के नाम पर फर्जी डिग्री और मार्कशीट की लगातार शिकायतें हो रही हैं। विगत दो वर्ष में ही इस तरह के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ये वे मामले हैं जो विवि के पास सत्यापन के लिए पहुंचे। विवि के अफसरों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।
विज्ञापन


ज्यादातर संस्थान डिग्री और मार्कशीट सत्यापन कराती ही नहीं हैं। इससे चिंतित विवि प्रशासन ने सभी डाक्यूमेंट ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। इसके तहत डाक्यूमेंट ऑनलाइन होने के बाद कोई भी संस्था ऑनलाइन डाक्यूमेंट का सत्यापन कर सकेंगी। डिग्री और मार्कशीट की कापी विवि में नहीं भेजनी होगी। संस्था को बस निर्धारित फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें कोड मिल जाएगा। इसकी मदद से वे डाक्यूमेंट का खुद सत्यापन कर सकेंगे। परीक्षा समिति के फैसले के बाद इसका मसौदा तैयार करने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। कमेटी का गठन कुलपति को करना है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एचएस उपाध्याय ने बताया कि समिति के गठन तथा उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed