फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Emphasis on investment in social infrastructure for development

इलाहाबाद विवि : विकास के लिए सामाजिक बुनियादी ढांचे में निवेश पर जोर

Mon, 05 Dec 2022 08:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Emphasis on investment in social infrastructure for development
विकास के लिए सामाजिक बुनियादी ढांचे में निवेश पर जोर
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के अर्थशास्त्र विभाग में शनिवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। नीति आयोग के चेयर प्रोफेसर मनमोहन कृष्ण ने बताया कि भविष्य में विकास के लिए किस तरह एक राष्ट्र को स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक बीमा जैसे सामाजिक बुनियादी ढांचे में निवेश करने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि डॉ. एसपीएम यूनिवर्सिटी, रांची के कुलपति प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने बताया कि कैसे भारतीय अर्थव्यवस्था पिन के उत्पादन से अंतरिक्ष यान के उत्पादन तक विविध हो गई है। बीएचयू के प्रो. जेबी कुमरइया ने अवधारणा नोट देते हुए पंचवर्षीय योजनाओं के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास पथ पर चर्चा की।
विज्ञापन

नाबार्ड लखनऊ के मुख्य महाप्रबंधक संजय डोरा कृषि क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए शुम्पीटरियन सिद्धांत के प्रमुख तत्व पर जोर दिया। प्रो. प्रमोद कुमार ने कृषि क्षेत्र और जनसंख्या वृद्धि की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। स्वागत प्रो. किरन सिंह एवं डॉ. अनिल कुमार ठाकुर ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार आगे बढ़ने दें
प्रयागराज। बच्चों को उनकी अभिरुचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए और उन पर दबाव नहीं डालना चाहिए। यह बात उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने रविवार को आयोजित इलाहाबाद पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंनेा कहा कि पुत्र-पुत्री मे भेद नहीं करना चाहिए, क्योंकि जिस समाज में नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। समारोह की अध्यक्षता कर रहे जगद्गुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. रामसेवक दुबे ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति पर भी ध्यान देने के लिए विद्यालय के अध्यक्ष, प्रबंधक एवं शिक्षकों की सराहना की ।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिमा पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। अमित मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति एवं उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रारंभ में स्कूल के चेयरमैन विजय नारायण पांडेय, प्रबंधक मधु पांडेयए, एपीएस लखनऊ के निदेशक विशाल पांडेय ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन उत्कर्ष पांडेय एवं आकांक्षा पांडेय ने किया ।
जीवन को सहज बनाता है अनुवाद: प्रो. एनके शुक्ला
प्रयागराज। अनुवाद जीवन को सहज बनाता है। यह बात इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के गांधी विचार एवं शांति अध्ययन संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने कही। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने कहा कि भाषा में शुद्धता और शिष्टिता दोनों जरूरी है। जेएस तिर्की बोले अनुवाद में भी एक संगीत होता है। मुरारी लाल गुप्त ने कहा कि प्रयागराज विशेषज्ञों से भरा शहर है। संचालन अनुभाग अधिकारी हरिओम कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
डॉ. आशुतोष बने एसोसिएट डीन
प्रयागराज। डॉ. आशुतोष कुमार सिंह को ट्रिपलआईटी के एसोसिएट डीन मैनपावर एवं सिक्योरिटी के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें डॉ. त्रिलोकी पंत ने पदभार ग्रहण कराया। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक विभाग में कार्यरत डॉ. आशुतोष संस्थान के प्रॉक्टर भी रह चुके है।
चिकित्सा विभाग में विशेषज्ञों की भर्ती के लिए आवेदन आज से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में विशेषज्ञों के विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए पांच दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग में तकरीबन 2300 पदों पर भर्ती होनी है। विशेषज्ञों के 15 प्रकार के पदों पर भर्ती की जानी है।
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मंच पर दिखाई प्रतिभा
प्रयागराज। नवीन शिशु वाटिका के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मंच पर विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अंग्रेजी वेलकम डांस, मां कितनी अच्छी है, इत्ती सी हंसी, जल है तो कल है नाट्य रूपांतरण, हांडिया डांस जैसी मनमोहक प्रस्ततियां दीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नृत्यांगना उर्मिला शर्मा रहीं। इस मौके पर एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आरके टंडन, न्यायमूर्ति अरुण टंडन, अमित खन्ना, मीना टंडन, शबीहा रिजवी, अंजू, ऋतु, पूजा, अनीता आदि मौजूद रहीं।
हर पथ पर गीता के उपदेश की जरूरत
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में गीता जयंती के अवसर पर ‘श्रीमद् भगवद्गीता विमर्श’ विषय पर व्याख्यन आयोजित किया गया। अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. राजकुमार गुप्त ने कहा कि वर्तमान में हर पथ पर गीता के उपदेश की आवश्यकता है। गीता ज्ञान का परिमार्जित रूप प्रस्तुत करती है। हिंदी विभाग की डॉ. अलका मिश्रा ने कहा कि कर्मक्षेत्र में प्रेरित करने के लिए गीता का अत्यधिक महत्व है।

सीएमपी में स्नातक प्रवेश के लिए कटऑफ जारी
प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज में पांच दिसंबर को स्नातक प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में नए कटऑफ जारी किए गए हैं। बीकॉम के लिए 367, बीएससी मैथ्स के लिए 469, बीएससी बायो के लिए 465, बीए के लिए 478 एवं बीएएलएलबी के लिए 509 अंक न्यूनतम कटऑफ निर्धारित किया गया है। इन पाठ्यक्रमों में एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed