{"_id":"69be520fccc1600d5b053d0e","slug":"allahabad-university-eight-new-courses-will-be-started-in-allahabad-university-under-the-new-education-policy-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University : नई शिक्षा नीति के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू होंगे आठ नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University : नई शिक्षा नीति के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुरू होंगे आठ नए कोर्स
Sat, 21 Mar 2026 01:38 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:38 PM IST
सार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की 50वीं बैठक नॉर्थ हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने की। इस दौरान परिषद ने आठ नए कौशल आधारित और क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की 50वीं बैठक नॉर्थ हॉल में हुई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति संगीता श्रीवास्तव ने की। इस दौरान परिषद ने आठ नए कौशल आधारित और क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम शुरू करने की स्वीकृति दी। इनमें प्रोफेशनल कम्युनिकेशन और व्यक्तित्व विकास, ज्योतिष के आधार, वैदिक गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, माइक्रोप्रोसेसर आधारित ऑटोमोटिव तकनीक, प्रोग्राम लॉजिक, पायथन प्रोग्रामिंग और वेब डिजाइन शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जर्मन, फ्रेंच और रूसी भाषाओं के साथ ‘थिएटर और फिल्म्स’ को माइनर विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हर वर्ष तीन स्वर्ण पदक देने को भी मंजूरी दी गई। बीकॉम में प्रथम स्थान के लिए प्रो. जगदीश प्रकाश मेमोरियल गोल्ड मेडल, बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) और बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में टॉप करने वाली छात्राओं के लिए डॉ. हरि मोहन मेमोरियल गोल्ड मेडल दिया जाएगा। साथ ही, ‘प्रभाकर’ और ‘विशारद’ डिप्लोमा धारकों को स्नातकोत्तर में प्रवेश की अनुमति देने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन