फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University degree would be illegal back Hostlr

इलाहाबाद विवि के अवैध हॉस्टलर की डिग्री होगी वापस

Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में अवैध तरीके से जमे छात्र-छात्राओं को डिग्री से भी हाथ धोना पड़ सकता है। कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू ने शनिवार को आदेश जारी किया कि रेड के दौरान अवैध छात्र-छात्रा पकड़े गए तो उनकी डिग्री वापस ले ली जाएगी। ऐसे विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इसकी सूचना भेजी जाएगी। इसलिए ऐसे विद्यार्थी कार्रवाई से पहले हॉस्टल खाली कर दें। रेड की तिथि 26 जनवरी के बाद घोषित की जाएगी।

विज्ञापन

विगत वर्षों में छात्रों के विरोध के बाद रेड की कार्रवाई बीच में रोक देनी पड़ी थी। कई हॉस्टलों में तो वर्षों से रेड नहीं पड़ी है। इसके अलावा कार्रवाई के कुछ दिन बाद अवैध कब्जा की शिकायत भी आम है। इसके मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए छात्रावासों को अवैध कब्जा से मुक्त कराना आसान नहीं होगा, लेकिन हॉस्टल में अराजकता की बढ़ती घटनाओं को कुलपति ने गंभीरता से लिया है। 

विज्ञापन

इसी क्रम में उन्हाेंने शुक्रवार को सभी हॉस्टल के वार्डेन और अधीक्षकों से वार्ता की थी। ट्रस्ट हॉस्टल प्रशासन से भी अलग से वार्ता की थी। इसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अगले दिन ही उन्होंने हॉस्टल में अवैध तरीके से जमे लोगों को बाहर जाने की हिदायत दी है। उन्होंने आदेश दिया है कि जिनकी अवधि पूरी हो गई है वे हॉस्टल खाली कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यदि रेड के दौरान अवैध रूप से कोई पाया गया तो उसकी डिग्री वापस ले ली जाएगी। चाहे वह डिग्री कभी की हो। उन्होंने आदेश दिया है कि यदि हॉस्टल में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्र नहीं रहे हैं तो उनके खिलाफ आपराधिक मामलों में कार्रवाई की जाएगी। डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर हर्ष कुमार ने बताया कि  अंत:वासियों को कुलपति के इस आदेश से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि  26 जनवरी के बाद जिला प्रशासन से वार्ता करके रेड की तारीख घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed