{"_id":"5f5fc14b8ebc3e1c1b4f127f","slug":"allahabad-university-cret-examination-date-city-desk-news-ald286312124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University News: इविवि में क्रेट के लिए आवेदन तिथि 30 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University News: इविवि में क्रेट के लिए आवेदन तिथि 30 तक बढ़ी
Tue, 15 Sep 2020 03:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक कॉलेजों में संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। छात्र-छात्राओं की मांग पर इविवि प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
इविवि में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित थी। विश्वविद्यालय एवं संघटक कॉलेजों में पीएचडी की 634 सीटें हैं, जिनमें 172 सीटें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए अंतिम तिथि तक 6561 आवेदन आए थे। क्रेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू हुई थी।
हालांकि इस दौरान तमाम अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके और उन्होंने इविवि प्रशासन से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की। इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि अभ्यर्थियों की मांग पर उन्हें 15 से 30 सितंबर तक क्रेट के लिए आवेदन करने का एक अन्य अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके बाद आवेदन की तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
राज्य विवि में देर से शुरू हुआ आवेदन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में क्रेट के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चार दिन विलंब से सोमवार से शुरू हो सकी। राज्य विश्वविद्यालय में पीएचडी की 44 सीटों पर प्रवेश होना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्रेट के लिए आवेदन शुरू होने की तिथि 10 सितंबर निर्धारित की थी। विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. अविनाश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार कोरोना प्रोटोकॉल के विश्वविद्यालय परिसर बंद होने के कारण आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू की जा सकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित है।