{"_id":"5e39c4e08ebc3ee5b571959c","slug":"allahabad-university-commerce-cret-result-dispute-allahabad-news-ald267572921","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्स क्रेट का परिणाम निरस्त करने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्स क्रेट का परिणाम निरस्त करने के खिलाफ कोर्ट जाएंगे छात्र
विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन देकर पूर्व में परीक्षा में सफल छात्रों ने लगाई गुहार
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति की ओर से कामर्स विभाग के क्रेट का परिणाम निरस्त किए जाने के खिलाफ विभाग के छात्रों ने कुलपति से गुहार लगाई है। उन्होंने सुनवाई नहीं होने की स्थिति में कोर्ट जाने की चेतावनी दी है।
विभाग के छात्रों का कहना है कि कुलपति की ओर से क्रेट परिणाम निरस्त कर दिए जाने से उनके सामने समस्या खड़ी हो गई है। विरोध करने वालों का कहना था कि 20 मई 2019 से लेकर 30 जनवरी 2020 के बीच 10 महीने से अधिक का समय बीत गया। क्रेट में पास होने के बाद उन्होंने अपने गाइड चुन लिया। सिनाप्सिस गाइड एवं विभागाध्यक्ष तथा डीपीसी से मंजूर हो चुकी है। उनके सभी दस्तावेज आरडीसी को भेजे जा चुके हैं। छात्रों का कहना है कि उनका पक्ष सुने बिना कुलपति की ओर से मनमाना फैसला लिया गया है। कुलपति ने अपना आदेश वापस नहीं लिया तो वह कोर्ट जाएंगे।