फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University closed till 30 April, examinations postponed

इलाहाबाद विश्वविद्यालय 30 अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं स्थगित

Mon, 19 Apr 2021 08:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Apr 2021 08:21 PM IST
सार

  • कुलपति के निर्देश पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए 30 अप्रैल तक पूरा विश्वविद्यालय परिसर सील रहेगा

विज्ञापन
Allahabad University closed till 30 April, examinations postponed
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति ने 30 अप्रैल तक विवि एवं संघटक कॉलेजों को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान विवि परिसर पूरी तरह से सील रहेगा। इविवि की 30 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। कुलपति के निर्देश पर इविवि के ज्वाइंट रजिस्ट्रार एके कनौजिया ने 30 अप्रैल तक बंदी का आदेश जारी किया। इविवि के परीक्षा नियंत्रक ने भी पत्र जारी करके 30 अप्रैल से शुरू होने वाली परीक्षाएं स्थगित करने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


इविवि एवं संघटक कॉलेजों को कोरोना संक्रमण के चलते नौ अप्रैल को सबसे पहले बंद किया गया था। विवि की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई, छात्र-छात्राओं को छात्रावास खाली करके घर जाने को कह दिया गया। कोरोना संक्रमण की चपेट में विवि के 100 से अधिक शिक्षक और कर्मचारी आ गए। इस बीच परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह ने विवि की स्थगित परीक्षाएं 30 अप्रैल से कराने की तैयारी शुरू की थी। अब संक्रमण के साथ बड़ी संख्या में लोगों की मौत को देखते हुए परीक्षाएं एक बार फिर से स्थगित कर दी गईं।
विज्ञापन


इविवि कुलपति के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो. केपी सिंह ने सभी अधीक्षकों को पत्र जारी करके छात्रावास तत्काल खाली करने का निर्देश दिया था। जिससे इविवि के छात्रावासों को कोविड वार्ड के रूप में बदला जा सके। सभी छात्रावासों में इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दी गई। नोटिस में साफ कर दिया गया है कि छात्रावास में रहने वालों की जिम्मेदारी विवि की नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया। कुलपति के सोमवार के फैसले के बाद अब विवि एवं संघटक कॉलेज परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया जाएगा। कुलपति के आदेश के बाद परीक्षा नियंत्रक ने 30 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षाएं स्थगित कर दी है। एक मई को शनिवार एवं दो मई को रविवार होने के कारण अब इविवि एवं कॉलेज तीन मई को खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed