फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Campus open for just one day this year, offline classes

इलाहाबाद विवि : इस साल महज एक दिन के लिए खुला कैंपस, चलीं ऑफलाइन कक्षाएं

Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 11:15 PM IST
सार

पीजी और शोध की ऑफलाइन कक्षाएं कुछ माह पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। 17 दिसंबर से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन होना था। इविवि में पहले दिन ज्यादातर विभागों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया।

विज्ञापन
Allahabad University: Campus open for just one day this year, offline classes
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आफलाइन कक्षाएं शुरू होने के बाद पहुंचे छात्र-छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में 20 माह बाद शुक्रवार से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। हालांकि इस साल सिर्फ एक दिन के लिए ही परिसर गुलजार रहा। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश है और इसके बाद 31 दिसंबर तक शीतावकाश घोषित किया गया। ऐसे में अब स्नातक की अब अगली ऑफलाइन कक्षाएं अगले साल से शुरू होंगी।

विज्ञापन


हालांकि पीजी और शोध की ऑफलाइन कक्षाएं कुछ माह पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। 17 दिसंबर से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन होना था। इविवि में पहले दिन ज्यादातर विभागों में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया। हालांकि कुछ विभाग में छात्र-छात्राएं नहीं पहुंचे और वहां कक्षाएं नहीं चलीं। वहीं, हिंदी, भौतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र समेत तमाम विभागों में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया। इसके साथ ही सीएमपी डिग्री कॉलेज समेत अन्य संघटक महाविद्यालयों में भी ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने के लिए छात्र पहुंचे।
विज्ञापन


इविवि में इन दिनों स्नातक एवं परास्नातक और संघटक कॉलेजों में परास्नातक में प्रवेश की प्रक्रिया भी चल रही है। तमाम शिक्षकों की ड्यूटी वहां लगाई गई है। ऐसे में कुछ विभागों में शिक्षक मौजूद नहीं थे और ऑफलाइन कक्षाओं में शामिल होने पहुंचे विद्यार्थियों को बैरंग लौटना पड़ा। इविवि प्रशासन की ओर से पहले ही नोटिस जारी किया गया था कि कक्षाओं में प्रवेश के लिए अनुमति देने पहले छात्र-छात्राओं का टीकाकरण प्रमाणपत्र भी देखा जाएगा। कक्षाओं के साथ परिसर के प्रवेश द्वार पर भी छात्र-छात्राओं के आईकार्ड और प्रमाणपत्र की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इस साल एक दिन के लिए स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन किया गया। इविवि एवं संघटक कॉलेजों में 31 दिसंबर तक शीतावकाश रहेगा। इसके बाद एक एवं दो जनवरी को शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालय अब तीन जनवरी को खुलेंगे। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को ज्यादातर विभागों में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की कक्षाओं का संचालन किया गया। 


एसपीएम कॉलेज में अब तीन से शुरू होंगे प्रवेश
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक श्याम प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में अब तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से प्रवेश कार्य पुन: शुरू किया जाएगा। प्राचार्य डॉ. कंचन यादव के अनुसार महाविद्यालय में 20 से 31 दिसंबर तक शीतावकाश रहेगा। तीन जनवरी को महाविद्यालय खुलने पर प्रवेश कार्य पुन: शरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed