फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Bachelor's degree will be available only on 60 percent credit

इलाहाबाद विवि : साठ फीसदी क्रेडिट पर ही मिलेगी स्नातक की डिग्री

Sat, 23 Oct 2021 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Oct 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Bachelor's degree will be available only on 60 percent credit
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 के तहत प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को तीन वर्षों में न्यूनतम 60 फीसदी क्रेडिट प्राप्त करने पर ही स्नातक की उपाधि दी जाएगी। निर्धारित क्रेडिट प्राप्त न करने पर बैचलर ऑफ लिबरल एजूकेशन की उपाधि दी जाएगी। राज्य विवि ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 से क्रेडिट एवं ग्रेडिंग प्रणाली लागू कर दी है। रजिस्ट्रार एसके शुक्ल ने नोटिफिकेशन जारी कर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को इस बारे में अवगत कराया है।
विज्ञापन


नई गाइडलाइन के मुताबिक विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को कुल 60 फीसदी क्रेडिट प्राप्त करने पर ही अगले वर्ष या सेमेस्टर में प्रोन्नत किया जाएगा। 60 फीसदी से कम क्रेडिट होने पर विद्यार्थी को फिर से उसी वर्ष अथवा सेमेस्टर में प्रवेश लेकर अध्ययन करना होगा। विद्यार्थी जिस संकाय में तीन वर्ष पूर्ण करने पर न्यूनतम 60 फीसदी क्रेडिट प्राप्त करेगा, संबंधित संकाय में उसे स्नातक की उपाधि प्रदान की जाएगी। अगर विद्यार्थी तीन वर्ष में किसी एक संकाय में न्यूनतम 60 फीसदी क्रेडिट नहीं प्राप्त कर पाता है तो उसे बैचलर ऑफ  लिबरल एजूकेशन की उपाधि दी जाएगी। यदि स्नातक में किसी एक विषय में 60 फीसदी से कम क्रेडिट है तो छात्र उस विषय से स्नातकोत्तर नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन


सैद्धांतिक विषयों के लिए एक क्रेडिट एक घंटे के अध्यापन के बराबर होगा। वहीं, प्रायोगिक विषयों के लिए एक क्रेडिट दो घंटे के अध्यापन के बराबर होगा। मुख्य एवं गौण विषयों के प्रश्नपत्र की कक्षाएं सत्र में न्यूनतम 90 घंटे की होंगी। इसी तरह पांच क्रेडिट के प्रश्नपत्र की कक्षाएं सत्र में न्यूनतम 75 घंटे, चार क्रेडिट के प्रश्नपत्र की कक्षाएं न्यूनतम 60 घंटे, तीन क्रेडिट के प्रश्नपत्र की कक्षाएं न्यूनतम 45 घंटे और दो क्रेडिट के प्रश्नपत्र की कक्षाएं न्यूनतम 30 घंटे की होंगी। प्रयोगात्मक पाठ्यक्रमों में दो क्रेडिट के प्रश्नपत्र की कक्षाएं न्यूनतम 60 घंटे की होंगी। सभी पाठ्यक्रमों में 10 प्वाइंट ग्रेडिंग प्रणाली भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 85 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 84.71 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज कराई। दो पालियों में हुई ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए 1446 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1225 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 221 ने परीक्षा छोड़ दी।

प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना के अनुसार इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के तहत संचालित मास्टर आफ  कंप्यूटर एप्लीकेशन, बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलाजी में दाखिले के लिए आनलाइन मोड में प्रवेश आयोजित की गई। पहली पाली में हुई इस परीक्षा के लिए 310 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 263 अभ्यर्थी (84.84 फीसदी) उपस्थित और 47 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

दूसरी पाली में हुई बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीसीए एंड एमसीए (डाटा साइंस), बीवोक डिग्री प्रोग्राम इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, पीजीडीसीए और एमवोक मीडिया स्टडीज प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृृम 1136 अभ्यर्थियों में 962 (84.68 फीसदी) उपस्थित रहे और 174 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अब अगली प्रवेश परीक्षा 29 अक्तूबर को परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले हुए होगी। इसके बाद 30 अक्तूबर को एलएलबी की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed