{"_id":"60e0b9576146316c10271dfc","slug":"allahabad-university-and-constituent-colleges-will-open-from-tomorrow-classes-will-run-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से खुलेंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेज, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से खुलेंगे इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेज, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
Sun, 04 Jul 2021 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:54 AM IST
सार
- केवल शोधार्थियों को प्रयोगशाला में आने की मिलेगी अनुमति
- हफ्ते में पांच दिन होगा कामकाज, सभी शिक्षक भी आएंगे
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालय पांच जुलाई से खुल जाएंगे। सभी दफ्तर सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे। अब तक 50 फीसदी स्टाफ को रोटेशन में बुलाया जा रहा था और विश्वविद्यालय सोमवार से शनिवार तक खुल रहा था, लेकिन अब सभी कर्मचारी ऑफिस आएंगे और दफ्तर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलेंगे। शिक्षक भी विश्वविद्यालय आएंगे, लेकिन कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन मोड में ही किया जाएगा।
रजिस्ट्रार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सभी शिक्षकों को अपने डिपार्टमेंट या सेंटर में आकर ऑनलाइन कक्षाएं लेनी है। शोधार्थी अपनी प्रयोगशाला में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए आ सकते हैं। सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपने उन कर्मचारियों को विश्वविद्यालय आने से छूट प्रदान कर सकेंगे, जो स्वयं या उनका कोई परिवार का कोई सदस्य कोविड-19 से ग्रसित हैं। यह छूट उन्हीं परिस्थितियों में दी जाएगी, जब संबंधित कर्मचारी स्वयं लिखित रूप से निर्धारित प्रक्रिया के तहत इसके लिए आवेदन करे।
सभी दफ्तरों में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। हालांकि इस दौरान सभी बैठकें ऑनलाइन मोड में होंगी, जब तक कि संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मीटिंग ना बुलाएं। बाहरी व्यक्तियों का परिसर में प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा और सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास आधिकारिक कार्य के लिए आने की अनुमति होगी। संपत्ति अधिकारी को सभी दफ्तरों में नियमित रूप से सैनिटाइजेशन करवाना होगा।