फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

पूर्व मंत्री जूही सिंह ने छात्रसंघ बहाली का दिया समर्थन

Mon, 02 Sep 2019 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी, दीक्षांत समारोह को लेकर भी उठे सवाल
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर रविवार को भी छात्रसंघ के निवर्तमान पदाधिकारियों एवं अन्य छात्र नेताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान मौके पर पहुंची पूर्व मंत्री एवं सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह ने छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया और कुछ देर धरने पर भी बैठीं।
वहीं, आंदोलन को समर्थन देने सपा की निधि यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, संदीप यादव, आशतोष वर्मा, चंद्रशेखर चौधरी, योगेश यादव आदि भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान इविवि के शोधार्थी ध्रुव सिंह भी मुद्दा उठा, जिन्होंने ने इविवि प्रशासन के रवैये से आजिज आकर दीक्षांत समारोह से कुछ दिनों पहले अपनी पीएचडी की डिग्री त्यागने का फैसला किया है। छात्रसंघ के निवर्तमान अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव ने कहा कि इस मसले पर उनकी फोन से ध्रुव हर्ष से बात हुई थी और हर्ष ने उनसे कहा कि इविवि में छात्रों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इविवि प्रशासन के लोग सिर्फ अपना हित देख रहे हैं। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी भी केवल गिने-चुने विद्यार्थियों को ही मेडल प्रदान करेंगे और बाकी विद्यार्थियों को कोई दूसरा व्यक्ति उपाधि देगा, जो अन्य छात्रों के लिए सम्मानजनक नहीं होगा। धरने पर बैठे छात्रों ने निर्णय लिया कि वे कैलाश सत्यार्थी से मांग करेंगे कि सभी छात्रों को अपने हाथों से मेडल एवं उपाधि प्रदान करें। इस मौके पर छात्र नेता अवनीश यादव, अजीत यादव, अदील हमजा, अखिलेश यादव, अखिलेश गुप्ता गुड्डू, अविनाश विद्यार्थी, अजय सम्राट, जितेंद्र धनराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed