{"_id":"61b766372c81182397430744","slug":"allahabad-university-agreement-on-user-charge-of-five-thousand-rupees-fast-ends","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पांच हजार रुपये यूजर चार्ज पर समझौता, अनशन खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : पांच हजार रुपये यूजर चार्ज पर समझौता, अनशन खत्म
Mon, 13 Dec 2021 08:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:56 PM IST
सार
इविवि प्रशासन ने कोविड काल में हॉस्टल आवंटित नहीं किए थे और न ही छात्रों से कोई शुल्क लिया था। इसके बावजूद तमाम कमरों के ताले टूट गए और छात्र वहां रहने लगे। हॉस्टलों के अधीक्षकों की रिपोर्ट पर इविवि प्रशासन ने 1097 छात्रों को यूजर चार्ज जमा करने का नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों को अब अधिकतम पांच हजार रुपये यूजर चार्ज के रूप में जमा करने होंगे। इविवि प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिए जाने के बाद डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर जारी छात्रों का आमरण अनशन छठवें दिन यानी सोमवार को समाप्त हो गया। कला संकाय के डीन प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन समाप्त कराया। छात्र इसे अपनी जीत बता रहे हैं।
विज्ञापन
इविवि प्रशासन ने कोविड काल में हॉस्टल आवंटित नहीं किए थे और न ही छात्रों से कोई शुल्क लिया था। इसके बावजूद तमाम कमरों के ताले टूट गए और छात्र वहां रहने लगे। हॉस्टलों के अधीक्षकों की रिपोर्ट पर इविवि प्रशासन ने 1097 छात्रों को यूजर चार्ज जमा करने का नोटिस जारी किया था और उनकी डिग्री एवं मार्कशीट रोक ली गई थी। इनमें से नौ छात्रों को 10-10 हजार रुपये और बाकी छात्रों को 15-15 हजार रुपये यूजर चार्ज जमा करने का नोटिस दिया गया था, जिसके विरोध में छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए थे। इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर 39 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें सक एक छात्र को डेंगू भी हो गया।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद छात्रों ने शर्त रखी कि अगर अधिकतम पांच हजार रुपये यूजर चार्ज निर्धारित किया जाता है तो वे अनशन समाप्त कर देंगे और यूजर चार्ज भी जमा कर देंगे। इविवि प्रशासन ने छात्रों की मांग के निराकरण के लिए एक कमेटी बना दी थी, जिसने अधिकतम पांच हजार रुपये यूजर चार्ज लिए जाने का प्रस्ताव कुलपति के सामने रखा। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी, जिसके बाद डीन आर्ट्स प्रो. हेरंब चतुर्वेदी ने छात्रों के बीच जाकर यह सूचना दी। उन्होंने छात्रों को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। इस मौके पर हरिओम यादव, विश्वजीत सिंह, सत्यम कुशवाहा, अभिषेक द्विवेदी, राहुल पटेल, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘छात्र विषम परिस्थितियों का हवाला देते हुए अधिकतम पांच हजार रुपये यूजर चार्ज की मांग कर रहे थे। उनकी मांगें मान ली गईं हैं। हालांकि इसकी वजह से बिजली के बिल का अतिरिक्त भार बनेगा, जो एक करोड़ रुपये से ज्यादा है और विश्वविद्यालय को इसे अपने स्तर पर ही निस्तारित करना पड़ेगा’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
यूजर चार्ज के समायोजन की उठी मांग
इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष डॉ. ऋचा सिंह का कहना है कि वर्ष 2015 के बाद छात्रसंघ के नाम पर वसूली जाने वाली फीस का उपयोग छात्र कल्याण के लिए किए जाने का प्रावधान है। छात्र नियमित रूप से शुल्क जमा कर रहे हैं। डॉ. ऋचा सिंह ने इविवि प्रशासन से मांग की है कि पांच हजार रुपये यूजर चार्ज को इसी मद में समायोजित कर दिया जाए।