इलाहाबाद विश्वविद्यालय : विश्वविद्यालय में 24 नवंबर से शुरू होंगे दाखिले, कट ऑफ जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में प्रवेश की शुरुआत 24 नवंबर से होगी। पहले दिन 24 नवंबर को बीएससी बायो के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से बुधवार को कटऑफ जारी कर दिया गया है। बीएससी के को-कोआर्डिनेटर प्रो. केएन उत्तम की विज्ञप्ति के मुताबिक 24 नवंबर को बीएससी बायो में 187 या इससे अधिक अंक पाने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी।
25 नवंबर को ओबीसी वर्ग के 164 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 142 या इससे अधिक एवं एसटी वर्ग के 102 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, 26 नवंबर को बीएससी गणित में सभी वर्ग 184 या इससे अधिक, 27 को सभी वर्ग के 174 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। बीकॉम प्रवेश के को-कोआर्डिनेटर प्रो. आरके सिंह के अनुसार 25 नवंबर को बीकॉम सभी वर्ग के 178 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 78 या इससे अधिक अंक वालों को बुलाया गया है।
26 को सभी वर्ग के 169 या इससे अधिक अंक, एससी वर्ग के 131 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। 28 को ईडब्ल्यूएस के 158 या इससे अधिक, ओबीसी वर्ग के 157 या इससे अधिक, एससी वर्ग के 126 या इससे अधिक, एसटी वर्ग के 68 या इससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यथियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति के निकाली पदयात्रा
अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस पर बुधवार को संयुक्त बेरोजगार संघर्ष समिति की ओर से नई शिक्षा नीति के विरोध में एवं छात्र हितों के विभिन्न मुद्दों को लेकर कारपेंट्री चौराहा कटरा से छात्रसंघ भवन तक पद-यात्रा निकाली गई। पदयात्रा में शामिल युवाओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
चंद्रशेखर शेखर अधिकारी आजाद ने कहा कि 2016-17 के दारोगा भर्ती में प्रशिक्षण कराने के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं दी गयी। अभी तक प्रदेश सरकार के पास 5 लाख सरकारी पद रिक्त हैं। लेकिन सरकार विज्ञापन जारी नहीं कर रही है। सरकार छात्रों के साथ धोखा कर रही है। बेरोजगारी चरम पर है। प्रदर्शन में आकाश चौहान, वेद प्रकाश सिंह, सौरभ सिंह बंटी, अक्षय क्त्रसंतिवीर, शैलेष मिश्रा, योगेश सिंह, अतुल सिंह, शिवम सिंह, रजनीश, लकी सिंह, अभिषेक चौबे आदि शामिल रहे।