फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admission to PG classes in Allahabad University from December 9

Allahabad University :  इलाहाबाद विवि में पीजी कक्षाओं में प्रवेश नौ दिसंबर से

Sat, 05 Dec 2020 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Admission to PG classes in Allahabad University from December 9
allahabad university
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश नौ दिसंबर से शुरू होंगे।- इविवि के शिक्षा शास्त्र विभाग की ओर से शनिवार को विभाग की प्रवेश चेयरमैन डॉ. आकांक्षा सिंह की ओर से कटऑफ जारी कर दिया गया गया है। नौ दिसंबर को अनारक्षित वर्ग में 158 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 142 या इससे अधिक अंक, एससी में 130 या इससे अधिक और ईडब्ल्यूएस में 142 या इससे अधिक अंक एवं एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह 10.30 बजे विभाग में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन


-सांख्यिकी विभाग के प्रवेश समिति के चेयरमैन डॉ. पीएस पुंडीर के अनुसार नौ दिसंबर को एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 160 या इससे अधिक, ओबीसी में 129 इससे अधिक, ईडब्ल्यूएस में 140 या इससे अधिक अंक पाने वालों को बुलाया गया है। इसी दिन एससी-एसटी के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभाग प्रवेश समिति की चेयरमैन डॉ. शांति सुमन के अनुसार एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 196 या इससे अधिक अंक, ओबीसी में 160या इससे अधिक, एससी में 134 या इससे अधिक अंक और ईडब्ल्यूएस में 146 या अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के सभी अभ्यर्थियों को 10 अगस्त को बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भूगोल विभाग के प्रवेश समिति के चेयरमैन प्रो.एआर सिद्दीकी ने बताया कि एमए/एमएससी में प्रवेश के लिए अनारक्षित  श्रेणी में 204 या इससे अधिक अंक पाने वालों को 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। बीए प्रवेश के लिए 369 ने फीस जमा किया।

बीए में प्रवेश के लिए शनिवार को 255, बीएससी गणित में 72, बीएससी जीव विज्ञान में 47  ने दस्तावेज अपलोड किए। शनिवार को ही बीए में प्रवेश के लिए 369 ने ऑनलाइन फीस जमा की। बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 30 और एलएलएम में प्रवेश के लिए 20 ने डाक्यूमेंट अपलोड किए हैं।

 

राजर्षि टंडन में प्रवेश प्रारंभ

राजर्षि टंडन गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीए, बीकॉम, एवं एमए में प्रवेश के लिए इविवि की प्रवेश परीक्षा में शामिल छात्राएं महाविद्यालय के कार्यालय से कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से दो बजे तक प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकतीं हैं। 

 

ईश्वर शरण में आज का कटऑफ 

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में छह दिसंबर को बीए, बीएससी गणित, बीएससी जीव विज्ञान एवं बीएएलएलबी में खेल कोटे, दिव्यांग, कश्मीरी विस्थापित एवं कर्मचारी कोटे के सभी अभ्यर्थी को प्रवेश के लिए बुलाया गया है। खेल कोटे के तहत आने वाले दात्रों के पास राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने का समुचित प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांगजन वर्ग के तहत आने वाले छात्रों के पास सीएमओ की ओर से जारी प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। कर्मचारियों के पाल्य वर्ग के तहत आने वाले छात्रों के पास संस्था प्रमुख की ओर से जारी कर्मचारी पाल्य का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

 

एसएस खन्ना पीजी कॉलेज

 बीकाम के लिए तृतीय कटऑफ एसएस खन्ना पीजी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए तृतीय मेरिट लिस्ट कॉलेज में लगा दी गई है। मेरिट में आईं छात्राएं नौ दिसंबर को आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रवेश प्राप्त कर ले सकती हैं।


जगत तारन पीजी कॉलेज खेल कोटे में प्रवेश कल
जगत तारन पीजी कॉलेज में सात दिसंबर को बीए में खेल कोटे एवं दिव्यांग कोटे, ईडब्ल्यूएस, और एससी के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
 

सीएमपी सात दिसंबर का कटऑफ
सीएमपी पीजी कॉलेज में सात दिसंबर को बीए में ओबीसी वर्ग में 93 और एससी-एसटी के सभी। बीसीए में ईडब्ल्यूएस, एससी-एसटी के सभी। बीएएलएलबी में ओबीसी में 170, एससी में 160 और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed