फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university admission 2020 and subject combination news

99 कंबिनेशन से छात्रों को करना होगा विषय का चुनाव

Thu, 24 Sep 2020 01:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
allahabad university admission 2020 and subject combination news
allahabad university admission 2020 and subject combination news
- इविवि प्रवेश प्रकोष्ठ ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए दिया विकल्पप्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कॉलेजों में नए सत्र के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने अबकि तीन-तीन विषयों के 99 कंबिनेशन तैयार किए हैं।
विज्ञापन

छात्रों को इन्हीं कंबिनेशन से विषय का चुनाव करना होगा। विषय के चुनाव के साथ नए सत्र में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार कोई भी प्रवेशार्थी एक साथ भाषा के तीन विषयों का चयन नहीं कर सकेगा।छात्रों को भाषा के दो विषयों के साथ एक दूसरा विषय लेना होगा।
विज्ञापन

छात्रों को इतिहास का एक ही विषय दिया जाएगा, शेष दो विषय दूसरे होंगे।बीए में सांख्यिकी या गणित विषय लेने वाले को शेष दो विषयों का चुनाव अर्थशास्त्र, भूगोल, प्रतिरक्षा अध्ययन , मनोविज्ञान और मानव विज्ञान में से करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नातक के छात्रों से प्रवेश के लिए आवेदन के साथ ही दस विकल्प भरवा लिए गए हैं। पिछले सत्र की व्यवस्था के चलते कक्षाओं के संचालन में काफी समस्याएं सामने आ रही थी। एक ही समय पर छात्रों के दो-दो विषयों की कक्षाएं होती थी।

जिससे छात्र को किसी एक विषय की कक्षा छोड़नी पड़ती थी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि नए सत्र में बीए में दाखिले के लिए तीन-तीन विषयों के 99 कॉम्बिनेशन तैयार किए गए हैं। छात्रों को प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर विषय का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed