allahabad university admission 2020 : इलाहाबाद विवि ने जारी किया कटऑफ, बीकॉम-बीएससी में 77 दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू होगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बीए में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया है। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को बीएससी गणित प्रथम वर्ष और बीकॉम प्रथम वर्ष में कुल 77 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए दाखिले की प्रक्रिया पूरी की। बीकॉम में प्रवेश के लिए 39 और बीएससी गणित में प्रवेश के लिए 38 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा किया। बीए में प्रवेश के लिए दो चरणों में ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया है, जो इस प्रकार है--
बीए प्रवेश प्रथम चरण
सभी श्रेणी में 186 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 17 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन विषय चयन और शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 18 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा।
बीए प्रवेश द्वितीय चरण
- सभी श्रेणी में 174 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी 18 नवंबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन विषय चयन और शैक्षिक अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीट एलॉटमेंट का नोटिफिकेशन जारी होगा और इसके बाद 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा होगा।