फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University administration is looking for sponsors for medals

पदकों के लिए प्रायोजक खोज रहा इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन

Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 10:31 PM IST
सार

  • मेडल एवं छात्रवृत्ति के लिए इविवि प्रशासन ने आमंत्रित किए प्रस्ताव
  • दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, कोई भी व्यक्ति दे सकता है प्रस्ताव

विज्ञापन
Allahabad University administration is looking for sponsors for medals
इविवि - फोटो : Prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) का दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को प्रस्तावित है। उसी दिन इविवि का स्थापना दिवस भी है। दीक्षांत समारोह में इविवि प्रशासन टॉपर्स को अपनी तरफ से पदक प्रदान करेगा। साथ ही पदक बांटने के लिए प्रायोजक भी खोजे रहे हैं और इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। अगर किसी व्यक्ति को नाम विशेष या किसी की स्मृति पर पदक देना है तो वह कमेटी के समक्ष अपना प्रस्ताव रख सकता है। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के सिलसिले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न मेडल और छात्रवृत्ति प्रायोजित करने के प्रस्तावों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के अवसर पर पूर्व में भी मेडल और छात्रवृत्ति के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते रहें हैं। विश्वविद्यालय के सहायक जनसंपर्क अधिकारी डॉ. चित्तरंजन कुमार के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने किसी प्रियजन या किसी विद्वान की स्मृति में उनके नाम से छात्रों के लिए मेडल और छात्रवृत्ति का प्रस्ताव विश्वविद्यालय को भेज सकता है। इससे जुड़े सभी विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
विज्ञापन


इन प्रस्तावों पर विचार करने के लिए कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने तीन सदस्यीय मेडल कमेटी का गठन किया है। प्रो वंदना सिंह को कमेटी का अध्यक्ष और प्रो. आशीष खरे एवं प्रो. आरके सिंह को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी मेडल एवं छात्रवृत्ति प्रायोजित करने से जुड़े सभी प्रस्तावों पर विचार करके अंतिम निर्णय लेगी। इससे संबंधित पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तृत सूचना इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कुलपति के निर्देश पर दीक्षांत समारोह के लिए अलग-अलग कमिटियों का गठन किया जा रहा है। फिलहाल मेडल के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed