{"_id":"617d4c330c794e1d2763e0df","slug":"allahabad-university-84-candidates-appeared-in-llb-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : एलएलबी की प्रवेश परीक्षा में 84 फीसदी अभ्यर्थी शामिल
Sat, 30 Oct 2021 07:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Oct 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 में एलएलबी में प्रवेश के लिए शनिवार को आयोजित परीक्षा में 83.80 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी के साथ इविवि में सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं अब पूरी हो गईं हैं। इविवि प्रशासन दिवाली के तुरंत बाद रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। दूसरे सप्ताह में दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
प्रवेश प्रकोष्ठ के चेयरमैन प्रो. आशीष सक्सेना के अनुसार एलएलबी की प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए कुल 10348 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 8672 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 1676 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 16 शहरों के 32 केंद्र में हुई ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3072 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2448 अभ्यर्थियों (76.69 फीसदी) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 634 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
वहीं, नौ शहरों के 23 केंद्रों में ऑफलाइन मोड में हुई प्रवेश के लिए पंजीकृत 7276 अभ्यर्थियों में से 6224 परीक्षार्थी (85.54 फीसदी) उपस्थित और 1052 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इविवि की प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर से शुरू हुई थी। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी ने बताया कि शनिवार को सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं पूरी हो गईं हैं। प्रयास यही है कि दिवाली के तुरंत बाद रिजल्ट जारी कर दिए जाएं, ताकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रवेश शुरू किए जा सकें। सबसे पहले स्नातक प्रवेश परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे।