{"_id":"587e6ef64f1c1b2231efe277","slug":"allahabad-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि शिक्षक भर्ती के लिए आयोग से मांगेगा अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि शिक्षक भर्ती के लिए आयोग से मांगेगा अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Wed, 18 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में नया सत्र शुरू होने से पहले अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगने का निर्णय लिया है, जिससे कि साक्षात्कार शुरू किए जा सकें। इसके लिए आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
जून में स्थापित विश्वविद्यालय में छह विषयों में परास्नातक कोर्स शुरू हुए हैं। इसी के साथ हर विषय के लिए चार अध्यापकों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत अध्यापकों के कुल 92 पद स्वीकृत हुए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिसंबर में आवेदन मांगे थे। कुलपति प्रोे. राजेंद्र प्रसाद ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि स्क्रीनिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। यानी, साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर ली गई है। बताया कि राजभवन से उपलब्ध विशेषज्ञों के पैनल से साक्षात्कार कराए जाएंगे। जल्द ही निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा जाएगा। यदि आयोग ने अनुमति दे दी तो विधानसभा चुनाव से पहले ही साक्षात्कार शुरू कर दिए जाएंगे। अन्यथा, चुनाव बाद साक्षात्कार होंगे।
कंप्यूटर की भी पढ़ाई करेंगे राज्य विवि के छात्र
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले परास्नातक के विद्यार्थी कंप्यूटर ज्ञान में भी पारंगत होंगे। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए आईआईटी मुंबई से वार्ता हुई है। खास यह कि इसके लिए अलग से कोई फीस भी नहीं ली जाएगी। कुलपति ने बताया कि आईआईटी मुंबई ने सहमति प्रदान कर दी है। कालेज के अध्यापकों के लिए भी इस तरह की कार्यशाला आयोजित की जाएगी।