फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Railway Heritage Museum will

इलाहाबाद में बनेगा रेलवे का हैरिटेज म्यूजियम

Wed, 13 Apr 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 13 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
Allahabad Railway Heritage Museum will
म्युज‌ियम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रेलवे से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों एवं अन्य वस्तुओं का अब इलाहाबाद में भी दीदार हो सकेगा। इसके लिए लोगों को अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। 160 साल से ज्यादा पुरानी भारतीय रेलवे से जुड़ी सामग्रियां इलाहाबाद स्थित उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय में भी देखी जा सकेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एनसीआर प्रशासन इलाहाबाद में रेलवे का हैरिटेज म्यूजियम बनाने जा रहा है। इसे एनसीआर मुख्यालय में ही बनाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सूबेदारगंज स्थित एनसीआर मुख्यालय में आयोजित रेल प्रदर्शनी-2016 के मौके पर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने अनौपचारिक बातचीत में इलाहाबाद में हैरिटेज म्यूजियम बनाये जाने की बात कही। बता दें कि 1853 में चली पहली रेल के बाद से अब तक भारतीय रेल में काफी बदलाव आ चुका है। दिल्ली स्थित रेल म्यूजियम के अलावा उत्तर मध्य रेलवे जोन से जुड़ी रेलवे की जो पुरानी धरोहर या फोटो हैं, वे अभी तक एक ही स्थान पर संग्रहित नहीं हैं। मंगलवार को एनसीआर मुख्यालय में लगी रेल प्रदर्शनी में इसी की एक झलक देखने को मिली। इसमें आजादी के पहले की इलाहाबाद , कानपुर, आगरा स्टेशन की दुर्लभ तस्वीरें, कुंभ मेले के मौके पर इलाहाबाद स्टेशन पर उमड़ी तीर्थ यात्रियों की भीड़, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थि को लेकर आने वाली विशेष गाड़ी की कानपुर स्टेशन पर तस्वीर, एनसीआर जोन के 100 साल से ज्यादा पुराने पुलों की शुरूआती तस्वीरें आदि प्रमुख रूप से लगाई गई।

विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि ईस्ट इंडिया रेलवे के इलाहाबाद लोकोशॉप में सन 1882 में स्थापित ईट से निर्मित चिमनी भी हैरिटेज श्रेणी में है। इसे अब संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां हैरिटेज म्यूजियम में ऐसी ही दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह रहेगा। इसके अलावा रेलवे से जुड़ी कई अन्य पुरानी वस्तुएं भी म्यूजियम की शोभा बढ़ाएंगी। बता दें कि महाप्रबंधक के कक्ष में लगी घड़ी सन 1902 की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed