{"_id":"68eac878f98be9abc80e313a","slug":"allahabad-norths-one-sided-and-pratappurs-thrilling-victory-allahabad-news-c-3-ald1034-735004-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इलाहाबाद उत्तर की एकतरफा और प्रतापपुर की रोमांचक जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इलाहाबाद उत्तर की एकतरफा और प्रतापपुर की रोमांचक जीत
Sun, 12 Oct 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
गर्वमेंट प्रेस मैदान में नीलम कारवरिया कप में शनिवार को हंडिया और शहर उत्तरी केबीच के मुकाबला ख
- फोटो : shiv tripathi
इलाहाबाद उत्तर विधानसभा क्षेत्र की टीम ने हंडिया को 133 रन और प्रतापपुर विधानसभा ने बारा को छह रन से हराकर नीलम करवरिया कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। इलाहाबाद उत्तर के राहुल राजपाल ने शतकीय पारी (102 रन, 55 गेंद, नौ चौके, छह छक्के) खेलने के साथ ही दो विकेट लिए। इसी टीम के प्रथम मिश्रा ने अर्धशतक (76 रन, 36 गेंद, 12 चौके, तीन छक्के) लगाने के साथ ही गेंदबाजी में 3.2 ओवर में एक मेडन रखते हुए 19 देकर पांच विकेट लिए।
गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर शनिवार को इलाहाबाद उत्तर ने 20 ओवर में दो विकेट पर 228 रन (राहुल राजपाल 102 नाबाद, प्रथम मिश्रा 76, अंशुमान पांडेय 40 नाबाद, रंजीत गौतम 1/45, सत्येंद्र कुमार 1/46) बनाकर हंडिया को 15.2 ओवर में 95 रन (लवकुश चौहान 37, प्रथम मिश्रा 5/19, राहुल राजपाल 2/05, अंशुमान पांडेय, सुव्रत प्रसाद तिवारी और आदर्श मिश्र एक-एक विकेट) पर समेट दिया। उत्तर प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहम्मद तारिफ ने प्रथम मिश्र को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
दूसरे मैच में प्रतापपुर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 116 रन (सौरभ त्रिपाठी 52 नाबाद, सुशील 29, ध्रुव प्रताप सिंह 14, अखिलेश यादव 4/10, नितिन राजपूत 2/20, राहुल यादव 1/25) बनाए। जवाब में बारा की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 110 रन (वंश केसरवानी 45, मयंक दुबे 23, सत्यम सिंह 2/11, वैभव पाल 2/19, कृष्णा यादव 2/27, ध्रुव प्रताप सिंह 1/15) ही बना सकी।
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के क्रिकेट कोच विजय प्रकाश सिंह ने सौरभ त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। पहले मैच में राहुल सिंह व मोहम्मद आरिफ व दूसरे मैच में शिशिर मेहरोत्रा और ताहिर अब्बास ने अंपायरिंग की। दोनों मैच में खुर्शीद अहमद राईन और आशीष भारतीय ने स्कोरिंग की। आशीष सिंह ने दोनों मैच में तीसरे अंपायर की भूमिका निभाई। केबी काला और जाहिद अली मैच रेफरी का दायित्व निभाए जबकि कमेंट्री अनवर सिद्दीकी व कमलेश पटेल ने की।
इस मौके पर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, आयोजन सचिव सक्षम करवरिया, वैभव करवरिया, समृद्धि करवरिया, देवेश मिश्र, परवेज आलम, डॉ. अनूप श्रीवास्तव, प्रशांत खरे, राकेश मिश्र, प्रदीप सिंह, सुशील ओझा, विवेक सिंह रहे।