फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

पीसीएस में अब सीसैट बना मुद्दा

Mon, 31 Aug 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 31 Aug 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
अब पीसीएस में भी सीसैट मुद्दा बनने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट के पेपर को क्वालीफाइंग कर दिया है। प्रतियोगियों के विरोध को देखते हुए केंद्र सरकार के हस्तक्षेप पर यूपीएससी ने यह फैसला लिया है। इसी आधार पर प्रतियोगी अब पीसीएस में भी सीसैट के पेपर को क्वालीफाइंग करने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर वे लामबंद भी हो रहे हैं और बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। वे सीसैट के पेपर से अंग्रेजी के सवालों को बाहर करने की भी मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


सिविल सर्विसेज में 2011 से प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट लागू किया गया था। इसके बाद से ही इसे लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसके मद्देनजर पहले इससे अंग्रेजी के प्रश्नों को बाहर किया गया। अब इस साल से इसे क्वालीफाइंग कर दिया गया। मेरिट में इसके अंक नहीं जुड़ेंगे। हालांकि, यह अंतिम फैसला नहीं है। प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट रहेगा या नहीं और रहेगा तो इसमें क्या बदलाव होना चाहिए इस पर विचार के लिए कमेटी बनाई गई है। इस तरह से आने वाले वर्षों में इसमें अभी और बदलाव होना तय है।
विज्ञापन


इस कवायद के बीच यूपी-पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग शुरू हो गई है। पीसीएस में सिविल सर्विसेज के पैटर्न पर ही बदलाव किया गया। इसे आधार बनाते हुए प्रतियोगियों का कहना है पीसीएस में भी सीसैट के अंक मेरिट में शामिल नहीं किए जाएं। यह सिर्फ क्वालीफाइंग पेपर हो। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्तियों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कानूनी और सड़क पर लड़ाई लड़ने वाले प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति से जुड़े प्रतियोगियों की इस मुद्दे पर जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। आयोग के खिलाफ आंदोलनरत भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा से जुड़े प्रतियोगियों की भी इस मुद्दे पर आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई है। दोनों संगठनों ने इस मुद्दे पर प्रदेश व्यापी आंदोलन की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed